Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • छठ का अंतिम दिन कल, जानें आपके शहर में कब दिया जाएगा सूर्य को अर्घ्य

छठ का अंतिम दिन कल, जानें आपके शहर में कब दिया जाएगा सूर्य को अर्घ्य

नई दिल्ली. छठ पूजा के चौथे दिन उषा अर्घ्य यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, कल छठ पूजा का अंतिम दिन है और कल ही उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, इसके बाद व्रती अपना कठिन व्रत खोल सकती है. आइए आपको इस व्रत के महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे […]

Chhath Pooja!
inkhbar News
  • Last Updated: October 30, 2022 21:09:45 IST

नई दिल्ली. छठ पूजा के चौथे दिन उषा अर्घ्य यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, कल छठ पूजा का अंतिम दिन है और कल ही उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, इसके बाद व्रती अपना कठिन व्रत खोल सकती है. आइए आपको इस व्रत के महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं-

शुभ मुहूर्त

ऊषा अर्घ्य यानी उगते हुए सूर्य को 31 अक्टूबर यानी कल के दिन अर्घ्य दिया जाएगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक, 31 अक्टूबर को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 27 मिनट पर रहेगा. आइए आपको शहरों के हिसाब से सूर्योदय के समय के बारे में बताते हैं-

दिल्ली सायंकाल 05:38 बजे प्रात:काल 06:32 बजे
मुंबई सायंकाल 06:06 बजे प्रात:काल 06:38 बजे
कोलकाता सायंकाल 05:00 बजे प्रात:काल 05:40 बजे
चेन्नई सायंकाल 05:43 बजे प्रात:काल 06:02 बजे
पटना सायंकाल 05:10 बजे प्रात:काल 05:57 बजे
रांची सायंकाल 05:12 बजे प्रात:काल 05:53 बजे
लखनऊ सायंकाल 05:25 बजे प्रात:काल 06:15 बजे
वाराणसी सायंकाल 05:19 बजे प्रात:काल 06:05 बजे
गोरखपुर सायंकाल 05:15 बजे प्रात:काल 06:05 बजे
नोएडा सायंकाल 05:37 बजे प्रात:काल 06:32 बजे
गुरुग्राम सायंकाल 05:39 बजे प्रात:काल 06:33 बजे
फरीदाबाद सायंकाल 05:38 बजे प्रात:काल 06:31 बजे
चंडीगढ़ सायंकाल 05:37 बजे प्रात:काल 06:37 बजे
देहरादून सायंकाल 05:32 बजे प्रात:काल 06:31 बजे
हरिद्वार सायंकाल 05:32 बजे प्रात:काल 06:31 बजे
शिमला सायंकाल 05:35 बजे प्रात:काल 06:36 बजे
जयपुर सायंकाल 05:46 बजे प्रात:काल 06:36 बजे
अहमदाबाद सायंकाल 06:03 बजे प्रात:काल 06:44 बजे
भोपाल सांयकाल 05:43 बजे प्रात:काल 06:06 बजे
उज्जैन सायंकाल 05:50 बजे प्रात:काल 06:31 बजे
बंगलूरू सायंकाल 05:54 बजे प्रात:काल 06:13 बजे
रायपुर सायंकाल 05:29 बजे प्रात:काल 06:06 बजे

अर्घ्य देने का महत्व

छठ पूजा का अंतिम और आखिरी दिन ऊषा अर्घ्य होता है इस दिन उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने की मान्यता है, उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. वहीं, इस दिन व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले नदी के घाट पर पहुंचकर उदित होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं और फिर सूर्य देव और छठी मैया से संतान प्राप्ति, संतान और परिवार की रक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं. इस पूजा के बाद व्रती कच्चे दूध, जल और प्रसाद से अपने कठिन व्रत का पारण करती हैं.

 

मन की बात: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी छठ पूजा की बधाई, कही ये बात

T20 World Cup 2022 Ind VS Sa: भातरत ने टॅास जीतकर बल्लेबाजी करने का किया फैसला, जानें क्या है दोनें टीमों की प्लेइ्ंग XI