Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • CRPF में पहली बार दो महिला अधिकारियों को मिली आईजी रैंक, राष्ट्रपति पदक से हैं सम्मानित

CRPF में पहली बार दो महिला अधिकारियों को मिली आईजी रैंक, राष्ट्रपति पदक से हैं सम्मानित

CRPF: नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व बल के इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों को आईजी पद पर नियुक्ति किया गया है। बता दें कि दोनों महिला अधिकारी सीआरपीएफ कैडर की हैं और उन्होंने 35 साल की लंबी सेवा करने के बाद ये मुकाम हासिल किया है। महिला बनी आईजी सीआरपीएफ के मुताबिक आईजी पद […]

(आईजी एनी अब्राहम-आईजी सीमा धुंडिया)
inkhbar News
  • Last Updated: November 3, 2022 10:53:37 IST

CRPF:

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व बल के इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों को आईजी पद पर नियुक्ति किया गया है। बता दें कि दोनों महिला अधिकारी सीआरपीएफ कैडर की हैं और उन्होंने 35 साल की लंबी सेवा करने के बाद ये मुकाम हासिल किया है।

महिला बनी आईजी

सीआरपीएफ के मुताबिक आईजी पद पर नियुक्ति होने वाली दोनों महिला अधिकारियों का नाम एनी अब्राहम और सीमा धुंडिया है। जहां एनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स का आईजी बनाया गया है, वहीं सीमा धुंडिया को सीआरपीएफ के बिहार के सेक्टर का आईजी नियुक्त किया गया है।

आईजी एनी अब्राहम

आईजी एनी अब्राहम लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सभी महिला एफपीयू की कमान संभालने के अलावा, फोर्स मुख्यालय में डीआईजी इंटेलीजेंस, कश्मीर ऑपरेशन सेक्टर में डीआईजी ऑपरेशंस और डीआईजी सेंट्रल रिजर्व और सतर्कता के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

आईजी सीमा धुंडिया

आईडी सीमा धुंडिया देश भर के अत्याधिक संवेदनशील इलाकों में तैनात रहकर अपनी सेवा प्रदान कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने फोर्स की दूसरी महिला बटालियन को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। वह लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में पहली बार सभी महिला एफपीयू की आकस्मिक कमांडर भी रह चुकी हैं।

बता दें कि दोनों महिला अधिकारियों को साल 1987 में बल में शामिल किया गया था। उनका करियर चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं और शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है। दोनों अधिकारी विशिष्ट सेना के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव