Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बचपन में कैसी दिखती थी आलिया भट्ट, बेटी से मिलती है झलक

बचपन में कैसी दिखती थी आलिया भट्ट, बेटी से मिलती है झलक

मुंबई: साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स […]

Alia bhatt gave birth to a baby girl
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2022 20:01:41 IST

मुंबई: साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली और आज आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। वाकई ये साल उनके लिए बेहद ख़ास रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया। आइए जानते हैं आलिया बचपन में कैसी दिखती हैं। ये तो समय आने पर ही पता चलेगा कि बेटी की शक्ल किससे मिलती है रणबीर या आलिया ?

कैसी दिखती है आलिया भट्ट की बेटी? एक्ट्रेस की बचपन की PHOTOS से फैंस लगा रहे अंदाजा

आलिया के बेबी की फोटो का इंताजर

फैंस आलिया भट्ट के बचपन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। साथ ही वह आपस में बात कर रहे हैं कि आलिया की बेटी दिखने में कैसी होगी। क्या वह अपनी मां की जैसी दिखती होगी या फिर अपने पिता रणबीर जैसी। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर डिलीवरी की खबर शेयर करते हुए लिखा – यह उनके जीवन की अब तक की सबसे अच्छी न्यूज़ है।

Inkhabar

वायरल हुई बचपन की तस्वीर

आलिया भट्ट मां बन गई हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि आलिया भट्ट बचपन में बेहद क्यूट लगती थीं और अब उनकी डिलीवरी के बाद बच्चे की तस्वीरें सामने आने से पहले फैंस उनके बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस आलिया के बचपन की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

Inkhabar

इस साल दी सबसे बड़ी हिट

बता दें, ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है फिल्म में आपको शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय भी नज़र आए हैं । फिल्म ब्रह्मास्त्र जैसे अस्त्रों की कहानी पर आधारित है। जहां फिल्म के VFX बॉलीवुड में अब तक के सबसे अच्छे VFX माने गए हैं। 400 करोड़ बजट की इस फिल्म को बनाने में करीब 10 सालों से अधिक का समय लगा है।

ये साल आलिया भट्ट के लिए बेहद ख़ास रहा। जहां डूबते बॉलीवुड के बीच उनकी तीनों फिल्में हिट साबित हुईं वहीं निजी जीवन में भी बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला। जहां अभिनेत्री ने अपने लव ऑफ द लाइफ रणबीर कपूर के साथ शादी भी रचाई और अब जल्द ही वह माँ बन गई हैं। उनके घर छोटी आलिया ने जन्म लिया है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव