Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • TMKOC: शो का अहम हिस्सा है ये शख्स, तस्वीर देख पहचाना ?

TMKOC: शो का अहम हिस्सा है ये शख्स, तस्वीर देख पहचाना ?

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Characters: : टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 10, 2022 22:54:04 IST

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Characters: : टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बना लेता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है। शो का हर किरदार दर्शकों को बेहद पसंद हैं। फैंस शो से जुड़े हर कलाकार की आवाज से ही उसका पता लगा लिया करते हैं, तो क्या इस तस्वीर में छिपे कलाकार को क्या आप पहचान पाए ?

क्या आपने पहचाना?

अगर आप इस तस्वीर को देख कर भी इस शख्स को नहीं पहचान पा रहे हैं तो एक हिंट भी है। ये तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के वो किरदार हैं जो गोकुलधाम सोसायटी का हिस्सा भी नहीं है और इसके साथ गोकुलधाम वासी का अटूट रिश्ता है। इनका किरदार जितना चंचल है उतना ही दिलचस्प। ये ज्यादातर जेठालाल (Jethalal) की परेशानियों का कारण भी बन जाते हैं। अब तो समझ आ ही गया होगा। ये कोई और नहीं बल्कि बाघा हैं। ये तन्मय वेकारिया के बचपन की तस्वीर है। इस तस्वीर को उन्होंने मदर्स डे के दिन शेयर किया था।

बाघा की शो में एंट्री

बाघा की एंट्री शो में थोड़ी देर से हुई थी। जब ये रोल तन्मय वेकारिया को ऑफर हुआ तो उन्होंने अपना किरदार पूरी जान से निभाया। आज ये किरदार आइकॉनिक बन गया है। तभी तो तन्मय वेकारिया को उनके असल नाम से नहीं बल्कि बाघा नाम से ज्यादा जाना चाहता है। उनकी एक्टिंग शो में लोगों को खूब पसंद आई। बाघा के किरदार को निभाने के लिए तन्मय ने जी जान लगा दी और सभी लोगों का दिल जीता।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव