Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • पहले तीन तलाक…फिर भाई से करवाया हलाला, शाहजहांपुर की हैवानियत सुनकर रूह कांप जाएगी

पहले तीन तलाक…फिर भाई से करवाया हलाला, शाहजहांपुर की हैवानियत सुनकर रूह कांप जाएगी

उत्तर प्रदेश : तलाक-तलाक-तलाक…ये 3 ऐसे शब्द है जो किसी भी मुस्लिम महिला की जिंदगी के सबसे मनहूस अल्फ़ाज़ होते हैं. तलाक से भी ज्यादा प्रताड़ित करने वाला होता है…. हलाला का दर्द। इसी यातना से गुज़र रही है शाहजहांपुर की फातिमा (बदला हुआ नाम)। फातिमा बीते 5 सालों से दर्दनाक जिंदगी गुज़ार रही है. […]

पहले तीन तलाक...फिर भाई से करवाया हलाला, शाहजहांपुर की हैवानियत सुनकर रूह कांप जाएगी
inkhbar News
  • Last Updated: November 12, 2022 23:43:00 IST

उत्तर प्रदेश : तलाक-तलाक-तलाक…ये 3 ऐसे शब्द है जो किसी भी मुस्लिम महिला की जिंदगी के सबसे मनहूस अल्फ़ाज़ होते हैं. तलाक से भी ज्यादा प्रताड़ित करने वाला होता है…. हलाला का दर्द। इसी यातना से गुज़र रही है शाहजहांपुर की फातिमा (बदला हुआ नाम)। फातिमा बीते 5 सालों से दर्दनाक जिंदगी गुज़ार रही है.

 

बकौल फातिमा, उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए गए. ऐतराज़ करने पर उसके साथ बदसलूकी की गई. पहले उसे तीन तलाक़ दे दिया फिर दोबारा पाने की हसरत में उसका हलाला करवाया गया. हलाला के तहत फातिमा का निकाह शौहर के भाई से करवा दिया। निकाह के बाद फातिमा के साथ और भी दरिंदगी की गई. आपको सिलसिलेवार तरीके से फातिमा की इस कहानी के बारे में बताते हैं जो पीड़िता ने कोर्ट में दायर याचिका और मुकदमे में बताया है.

 

साल 2017 में हुआ निकाह

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रहने वाली फातिमा की शादी बरेली के सलमान से तय की गई थी. साल 2017 में फातिमा और सलमान का निकाह पढ़ा गया. निकाह के बाद फातिमा की रुखसती हुई. निकाह के पहली मुलाकात से ही फातिमा के पति ने उसके साथ जबरन आप्राकृतिक संबंध बनाए। फातिमा के इनकार करने पर उसके साथ मार-पीट की.

 

जब फातिमा ने पूरे वाकये का जिक्र अपने सास व ससुर से किया तो उन्होंने भी फातिमा के साथ बदसलूकी व गाली-गलोच की. इतना ही नहीं, फातिमा के सास-ससुर ने मियां-बीवी के बीच की बात को अपने तक रखने की हिदायत दे डाली। फातिमा की सास का कहना था कि पति को अपनी बीवी पर तमाम हक़ होते हैं ऐसे में वह अपने शौहर को ऐसा करने से नहीं रोक सकती।

 

पति जबरन बनाता था आप्राकृतिक संबंध

फातिमा का पति उसके साथ रोज दरिंदगी करता था और उसके साथ आप्राकृतिक संबंध बनाता। कई अरसे तक फातिमा सब कुछ सहती रही. इन्हीं सब यातनाओं के दरमियान फातिमा को 2 बेटियां हो गईं। इन सब के बाद भी सलमान उसके साथ वैसी ही बदसलूकी करता व इनकार करने पर मार-पीट करता। दिन-पर-दिन सलमान फातिमा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करने लगा।

 

ऐतराज करने पर दिया तीन तलाक़

बीते साल मई के महीने में सलमान ने फातिमा को तीन तलाक़ दे दिया। तलाक़ की बात जब सामने निकलकर आई तब ससुराल वालों ने इसकी इत्तिला मायके वालों को नहीं दी. सलमान का कहना था कि उसे अब भी फातिमा के साथ ही रहना है. इसका हलाला करा जाए और वापिस मेरे साथ निकाह पढ़ा जाए.

 

हलाला के लिए दोबारा कराया निकाह

 

फातिमा के ससुराल वालों ने मौलवी के पास जाकर जबरन उसका निकाह सलमान के छोटे भाई आरिफ (बदला हुआ नाम) से करवा दी गई. अब फातिमा आरिफ की बीवी बन गई थी. इसके बाद आरिफ ने उसी तरीके से फातिमा के साथ जबरन बंध बनाए और मना करने पर उसे प्रताड़ित भी किया। किसी तरह 3 महीने गुजरे और हलाला का समय खत्म होने वाला था. इसके बाद सलमान फातिमा से फिर से निकाह करना चाहता था लेकिन हुआ कुछ यूँ कि अब आरिफ, फातिमा को तलाक़ देने के लिए राजी नहीं हुआ. इन सब के बाद फातिमा की जिंदगी और नर्क हो गई.

 

हलाला के बाद साथ रहने को किया मजबूर

 

अब आरिफ के तलाक़ के लिए राजी न होने पर फातिमा के ससुराल वालों ने फातिमा को दोनों के साथ बीवी बनकर रहने की नसीहत दे डाली। यह बात सुनकर फातिमा सन्न रह गई और अब उसके साथ ज्यादती की सभी हदें पार हो गई थी. फातिमा अपने अब्बू-अम्मी को सब कुछ बताना चाहती थी लेकिन उसे जान से मारने की धमकी दी गई. ‘

 

महिला ने दर्ज कराया मामला

 

फिर एक दिन फातिमा हिम्मत करके उस नर्क से भागकर अपने मायके आती है और दरिंदगी की पूरी घटना की इत्तिला अपने अम्मी और अब्बू को देती है. घरवाले मुकदमा करने का फैसला करते हैं और पुलिस के पास जाकर घटना की जानकारी देते हैं. पुलिस प्रशासन के सुस्त रवैये के बाद फातिमा व उसके घरवाले कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं और पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हैं.

 

क्या है पुलिस का कहना?

 

अब 2022 में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सलमान समेत 6 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. इस मामले में सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसमें बरेली पुलिस की भी मदद ली जाएगी व हम आरोपियों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिससे कि एक और फातिमा के साथ शरीयत के नाम दरिंदगी ना हो सके.

 

यह भी पढ़ें

 

मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल, एक ही बार में हो जाएंगे मुलायम व बेहद ख़ूबसूरत

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक