Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गुजरात चुनाव की तैयारियां तेज़, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज करेंगे प्रचार

गुजरात चुनाव की तैयारियां तेज़, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज करेंगे प्रचार

जामनगर. गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 के अब गिनती के दिन बाकी रह गए हैं, वहीं सभी पक्षो द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है. इस बार तीन पार्टियों भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनाव लड़ा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों को मैदान […]

Keshav Prasad Maurya
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2022 16:24:44 IST

जामनगर. गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 के अब गिनती के दिन बाकी रह गए हैं, वहीं सभी पक्षो द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है. इस बार तीन पार्टियों भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनाव लड़ा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अहमदाबाद के अमराईवाड़ी इलाके में भाजपा के म्यु.काउंसिलर ओम प्रकाश बागड़ी के कार्यालय में अन्य भाषा भाषी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और 2022 के गुजरात चुनाव में किसे किस तरह की भूमिका निभानी है इसकी जानकारी भी देंगे. ‘

मोटेरा स्टेडियम का नाम बदले जाने पर क्या बोले मौर्य

इसके अलावा केशव मौर्य चुनाव को लेकर लोगों को अपना मार्गदर्शन देंगे, एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की जिसमें मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने के जवाब में उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस का कौन सा नेता आज तक स्टेचू ऑफ यूनिटी गया है यह मुझे बताओ और साथ ही कांग्रेस के खुद सोनिया गांधी या राहुल गांधी भी आज तक स्टेचू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल की प्रतिमा का दर्शन करने है या नहीं यह मुझे बताइए आप तो फिर वह लोग सरदार जी के बारे में क्या सिखाएंगे, उसके बाद उन्होंने कहा कि इस बार यानी कि 2022 के चुनाव में गुजरात अब तक की ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि आम आदमी पार्टी यहां पर अपना खाता तक नहीं खुल पाएगी।”गौरतलब है, गुजरात में दो चरणों में मतदान होंगे और आठ दिसंबर को नतीजे आएँगे.

Dr Vikas Divyakirti: दृष्‍टि IAS कोचिंग चलाने वाले विकास दिव्यकीर्ति का वो राम-सीता बयान जिसपर हो रहा बवाल

आलिया और रणबीर की बेटी से मिलना नहीं होगा आसान, कपूर और भट्ट फैमिली ने बेबी गर्ल के लिये सेट किये रूल्स

Tags