Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव, खुद किया खुलासा

शहनाज जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव, खुद किया खुलासा

मुंबई: पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं। आपको बता दें, शहनाज गिल ने हाल ही में अपना टॉक शो शुरू किया है। इस शो के लिए उन्हें फैंस और सेलेब्स से बहुत सारी बधाइयां मिल रही हैं। शहनाज गिल के इस टॉक शो का हिस्सा राजकुमार राव भी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2022 19:41:17 IST

मुंबई: पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं। आपको बता दें, शहनाज गिल ने हाल ही में अपना टॉक शो शुरू किया है। इस शो के लिए उन्हें फैंस और सेलेब्स से बहुत सारी बधाइयां मिल रही हैं। शहनाज गिल के इस टॉक शो का हिस्सा राजकुमार राव भी रहे। शहनाज ने राजकुमार राव से कई सवाल भी पूछे। शहनाज का यह चैट शो खूब सुर्ख़ियों में हैं।

Inkhabar

क्या बोले राजकुमार राव

चैट शो में शहनाज ने राजकुमार राव से सवाल पूछा कि आप और आपकी पत्नी पत्रलेखा दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लगते हैं। दोनों एयरपोर्ट पर बहुत अच्छे लग रहे थे। अभी हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बने हैं। आप कब बेबी प्लान कर रहे हो?’ इस पर राजकुमार राव कहते हैं – मैं कब बेबी प्लान कर रहा हूं, ये सवाल तो मेरे घरवाले भी नहीं पूछा करते हैं। सच कहूं तो मैंने अभी इस बारे में कुछ भी प्लान नहीं किया। मुझे लगता है कि मैं खुद अभी बच्चा हूं।’ इस पर शहनाज बोलती हैं- अच्छा ठीक है जब मन करे तब बता देना।’ इसपर राजकुमार राव कहते हैं – अगर मुझे बेबी गर्ल हुई तो मैं चाहूंगा कि वो बिल्कुल आप जैसी हो बिलकुल सिंपल, स्वीट और प्यारी।

Inkhabar

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव