Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सुपरस्टार कृष्णा के निधन से शोक में डूबा सिनेमा, रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

सुपरस्टार कृष्णा के निधन से शोक में डूबा सिनेमा, रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार शिवा रामा कृष्णा घट्टामनेनी का आज यानी 15 दिसंबर को निधन हो गया। अभिनेता ने 79 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुपरस्टार कृष्णा के जाने से साउथ सिनेमा में कोहराम मच गया है। निधन की खबर से पूरा देश सदमे में डूबा है। देशभर की गई दिग्गज […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 15, 2022 20:38:38 IST

मुंबई: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार शिवा रामा कृष्णा घट्टामनेनी का आज यानी 15 दिसंबर को निधन हो गया। अभिनेता ने 79 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुपरस्टार कृष्णा के जाने से साउथ सिनेमा में कोहराम मच गया है। निधन की खबर से पूरा देश सदमे में डूबा है। देशभर की गई दिग्गज हस्तियों ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक्टर को किया याद

सबसे पहले महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर समेत पूरी घट्टामनेनी फैमिली ने GMB एंटरटेनमेंट की तरफ से अभिनेता के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को जानकारी दी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – बेहद दुख के साथ हम आपको अपने सबसे प्रिय कृष्णा जी के निधन की जानकारी दे रहे हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। अपने कला के माध्यम से उन्होंने कई किरदारों को बखूबी जिया है। वो हम उन्हें बेहद ज्यादा प्यार करते थे और हम उन्हें और भी ज्यादा याद करेंगे। वो हमेशा कहते थे- अलविदा हमेशा के लिए नहीं होता है, वो तब तक होता है जब तक हम दोबारा नहीं मिलते हैं।’

हैदराबाद में ली अंतिम सांस

कृष्ण घट्टामनेनी तेलुगू फिल्म इंड्रस्टी के जाने माने सुपर स्टार थे। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही इनकी पत्नी और महेश बाबू की मां का भी निधन हुआ था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कुछ दिनों पहले घट्टामनेनी को हार्टअटैक आया था, जिसके बाद इनको आनन-फानन में हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

350 फिल्मों में किया है काम

बता दें कि महेश बाबू फिल्म इंड्रस्टी के बहुत बड़े नाम है। वहीं उनके पिता कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवा रामा कृष्णा मूर्ति है। फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम कृष्णा रखा था। ये एक्टर, प्रोड्यूसर,डायरेक्टर के साथ साथ एक राजनेता भी थे। उन्होंने 5 दशक में लगभग 350 मूवी में काम किया है। कृष्णा को पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

रजनीकांत ने शेयर किया पोस्ट

Inkhabar

कृष्णा के निधन से सुपरस्टार रजनीकांत बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ट्वीट करते हुए रजनीकांत लिखते हैं – कृष्णा का निधन तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैंने उनके साथ 3 फिल्मों में काम कर चुका हूँ, जो कि मेरे लिए बेहद यादगार रहा। उन यादों को मैं हमेशा अपने पास रखूंगा। भगवान अभिनेता की आत्मा को शांति दें।’

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव