Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • नाटो देश पोलैंड पर रूस ने दागी मिसाइल, दो लोगों की मौत, एक्शन में अमेरिका

नाटो देश पोलैंड पर रूस ने दागी मिसाइल, दो लोगों की मौत, एक्शन में अमेरिका

पोलैंड मिसाइल अटैक: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीने से चल रहे युद्ध के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यूएस इंटलिजेंस ने दावा किया है कि रूस ने पोलैंड पर मिसाइल से हमला किया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड ने हमले की पुष्टि […]

(पोलैंड में रूस का मिसाइल हमला)
inkhbar News
  • Last Updated: November 16, 2022 09:19:22 IST

पोलैंड मिसाइल अटैक:

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीने से चल रहे युद्ध के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यूएस इंटलिजेंस ने दावा किया है कि रूस ने पोलैंड पर मिसाइल से हमला किया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड ने हमले की पुष्टि भी की है। वहीं, रूस ने इस हमले से इंकार करते हुए कहा है कि उसके खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है।

नाटो सदस्य है पोलैंड

बता दें कि पोलैंड सैन्य गठबंधन नाटो का सदस्य है। नाटो के कानून के मुताबिक किसी भी सदस्य देश के ऊपर हुआ हमला पूरे नाटो देशों के ऊपर हमला माना जाता है। यही वजह है कि इस हमले की खबर ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि अगर जांच में ये हमला सही पाया जाता है तो रूस और यूक्रेन युद्ध अब विश्व युद्ध की शक्ल अख्तियार कर लेगा।

अलर्ट मोड पर अमेरिका

पोलैंड पर मिसाइल हमले को लेकर अमेरिका अलर्ट हो गया है। जी-20 समिट में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के बाली गए राष्ट्रपति बाइडेन एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने बाली में जी-7 और नाटो देशों की आपात बैठक बुलाई है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा से फोन पर बात की है। बताया जा रहा है कि अगर हमले की खबर सही होती है तो अमेरिका रूस के ऊपर कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव