Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ राहुल गांधी कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा’- अनुराग ठाकुर

‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ राहुल गांधी कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा’- अनुराग ठाकुर

गुजरात विधानसभा चुनाव: गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस की मानसिकता….. अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा […]

(अनुराग ठाकुर)
inkhbar News
  • Last Updated: November 18, 2022 14:53:50 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।

कांग्रेस की मानसिकता…..

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल गांधी कभी हिंदु आतंकवाद की बात करते थे, कभी जेएनयू में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ खड़े नजर आते थे, अब वे वीर सावरकर पर सवाल उठा रहे हैं। ये कांग्रेस की मानसिकता है, ये एक परिवार से आगे बढ़कर न कुछ देख पाई है और न देख पाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने ये कहा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल रंगीन सपने दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन देश और गुजरात जानता है कि पीएम मोदी कल्पवृक्ष हैं। अरविंद केजरीवाल बबूल के पेड़ हैं उनसे केवल कांटे मिलेंगे और राहुल गांधी खरपतवार हैं। इनसे विकास नहीं होगा।

सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए बयान पर कहा कि सावरकर का अपमान देश सहन नहीं करेगा। कांग्रेस ने हमेशा केवल एक परिवार यानी नेहरू परिवार पर ही ध्यान केंद्रित किया है। सीएम चौहान ने इस दौरान गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भारी बहुमत से जीत का दावा भी किया।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव