Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Indira Gandhi Birth Anniversary: कांग्रेस अध्यक्ष खगड़े और सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Indira Gandhi Birth Anniversary: कांग्रेस अध्यक्ष खगड़े और सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Indira Gandhi Birth Anniversary: नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। पूरे देश आज अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन भेंट किया है। सर्वस्व न्योछावर करने […]

(मल्लिकार्जुन खड़गे-सोनिया गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2022 13:40:53 IST

Indira Gandhi Birth Anniversary:

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। पूरे देश आज अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन भेंट किया है।

सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खड़गे और सोनिया गांधी की शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीर शेयर की है। कांग्रेस ने तस्वीर के साथ लिखा है कि भारत की सुरक्षा और अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला को देश नमन कर रहा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने दादी को किया याद

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जयंती के अवसर अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि इंदिरा गांधी कहती थी कि एकजुट होकर काम करना है, एकजुट होकर आगे बढ़ना है। एकजुटता के साथ देश की विजय सुनिश्चित करनी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी दी श्रद्धाजंलि

इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारी पूर्व पीएम श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

CM अशोक गहलोत ने अर्पित की पुष्पांजलि

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल पहुंचे। उन्होंने पूर्व पीएम को पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि इंदिरा गांधी के समाधि स्थल को शक्ति स्थल नाम से जाना जाता है।

देश की अखंडता बरकरार रखी- गहलोत

इसके साथ ही अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए इंदिरा गांधी को याद किया है। उन्होंने लिखा है कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने इस महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इंदिरा जी प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारतीय सेना ने ऐतिहासिक शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित किया, जिससे बांग्लादेश नामक नए देश का निर्माण हुआ।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव