Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Drishyam 2 : दूसरे दिन कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन, हिट होगी या फ्लॉप ?

Drishyam 2 : दूसरे दिन कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन, हिट होगी या फ्लॉप ?

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 20, 2022 07:42:09 IST

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की। आइए जानते हैं, दृश्यम 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

‘दृश्यम 2’ का पहले दिन का कलेक्शन

‘दृश्यम 2’ की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है। अजय देवगन स्टारर थ्रिलर सस्पेंस ने पहले दिन भारत में 15.38 करोड़ की कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म के पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को खुश कर दिया है। कहा जा रहा है फिल्म वीकेंड में जबरदस्त कमाई कर सकती है।

फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन

एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 20.75 से 22.75 करोड़ की कमाई की है। आपको बता दें, यह आंकड़े शुरुआती हैं इनमें फेरबदल संभव है। इस तरह फिल्म ने दो दिन में लगभग 36.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब वीकेंड में फिल्म 60 का आंकड़ा भी पार कर सकती है। फिल्म को मिले रहे रिस्पॉन्स से तो ये तय है कि दृश्यम-2 अच्छा कलेक्शन करेगी।

कहानी

आप सब इस किरदार से वाकिफ होंगे। दृश्यम एक फ़िल्म नही बल्कि क्रेज़ था उन फिल्मी दीवानों के लिए जो आज भी इस फ़िल्म को एक मास्टरपीस मानते हैं। फ़िल्म में कैसे 5वी फेल विजय सलगांवकर अपने परिवार को मर्डर केस से बचा लेता है। फ़िल्म की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द घूमती है। दृश्यम 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट ख़त्म हुआ था। इस पार्ट में भी सेम की बॉडी की तलाश जारी है। तबू रिटायर पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं फिर वो गोवा के मौजूदा आईजी और अपने दोस्त अक्षय़ खन्ना की मदद से इस केस को फिर से ओपन करती है। लेकिन क्या इस बार विजय पकड़ा जाएगा, इसके लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव