Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Arun Goyal: भारत के नए चुनाव आयुक्त बने अरूण गोयल, जानिए कैसा रहा है करियर

Arun Goyal: भारत के नए चुनाव आयुक्त बने अरूण गोयल, जानिए कैसा रहा है करियर

Arun Goyal: नई दिल्ली। पूर्व नौकरशाह अरूण गोयल ने आज भारत के चुनाव आयुक्त रूप में कार्यभार संभाल लिया है। गोयल पंजाब काडर के साल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को ही भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। इसके बाद कानून और न्याय मंत्रालय ने शनिवार […]

(नए चुनाव आयुक्त-अरूण गोयल)
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2022 12:49:35 IST

Arun Goyal:

नई दिल्ली। पूर्व नौकरशाह अरूण गोयल ने आज भारत के चुनाव आयुक्त रूप में कार्यभार संभाल लिया है। गोयल पंजाब काडर के साल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को ही भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। इसके बाद कानून और न्याय मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति के बारे में जानकारी दी थी।

2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बन सकते हैं

बता दें कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार साल 2025 के फरवरी महीने में रिटायर होंगे। संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद अरूण गोयल भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त बन सकते हैं।

लंबे वक्त से रिक्त था चुनाव आयुक्त का पद

गौरतलब है कि इस साल मई महीने में सुशील चंद्र रिटायर हुए थे। इसके बाद चुनाव आयोग की जिम्मेदारी दो लोगों के कंधों पर थी। राजीव कुमार और अनूप चंद्र इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लगभग 6 महीने से चुनाव पैनल सदस्यी निकाय था। पैनल में शामिल होने के बाद अरूण गोयल साल 2027 तक चुनाव आयोग में सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव