Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IND vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला, मार्टिन गुप्टिल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला, मार्टिन गुप्टिल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। भारत के साथ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले दिग्गज खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल का पत्ता काट दिया है। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले मार्टिन गुप्टिल को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के […]

Martin Guptill
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2022 13:52:41 IST

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। भारत के साथ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले दिग्गज खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल का पत्ता काट दिया है। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले मार्टिन गुप्टिल को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है।

इस कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किया बाहर

बता दें कि हाल ही में न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 औऱ वनडे से बाहर कर दिया था। 36 वर्षीय गुप्टिल न्यूजीलैंड के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। उनसे पहले कोलिन डि ग्रैंडहोम और स्टार पेसर ट्रेंट बोल्ट भी न्यूजीलैंड क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि ये तीनों प्लेयर्स विदेशी टी-20 लीग में अवसर तलाशने के लिए ऐसा फैसला लिए हैं।

टी-20 में बनाया है सबसे ज्यादा रन

बता दें कि मार्टिन गुप्टिल फिलहाल न्यूजीलैंड की तरफ से टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में वो तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 3500 औऱ वनडे में 7346 रन बनाए हैं।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीता भारत, पहली बार बनाया खास रिकॉर्ड

CSK: सीएसके से हुई बहुत बड़ी गलती, आईपीएल-2023 में पड़ेगा बहुत भारी!