Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • चंडीगढ़: बुलेट चुराने वाली गैंग का खुलासा, 15 बाइक के साथ पकड़ा गया सरगना

चंडीगढ़: बुलेट चुराने वाली गैंग का खुलासा, 15 बाइक के साथ पकड़ा गया सरगना

बुलैट गैंग का खुलासा:  चंडीगढ़। शहर में बढ़ती बुलेट चोरी की घटनाओं को लेकर चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बुलेट गैंग का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुलेट गैंग के सरगना को दबोच लिया है। साथ ही पुलिस को गैंग के […]

(बुटेल गैंग के सदस्य गिरफ्तार)
inkhbar News
  • Last Updated: November 30, 2022 09:25:42 IST

बुलैट गैंग का खुलासा: 

चंडीगढ़। शहर में बढ़ती बुलेट चोरी की घटनाओं को लेकर चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बुलेट गैंग का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुलेट गैंग के सरगना को दबोच लिया है। साथ ही पुलिस को गैंग के ठिकाने से 15 बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

गैंग पकड़ने के लिए बनी थी टीम

बता दें कि बीते कई दिनों से चंडीगढ़ शहर में बाइक के चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। चोर सिर्फ बुलेट बाइक की ही चोरी कर रहे थे, पुलिस को शक था कि इसके पीछे कोई बड़ी गैंग काम कर रही है। लेकिन लगातार कोशिशों के बाद भी पुलिस इनको पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रही थी। बुलेट गैंग की बढ़ती वारदातों से चंडीगढ़ पुलिस परेशान हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने गैंग को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाने का फैसला किया।

एक गुप्त सूचना ने पकड़वाई गैंग

इसी बीच बुलेट गैंग को पकड़ने के लिए गठित की गई टीम को एक गुप्त सूचना मिलती, जिसके आधार पर पुलिस ने कझेरी इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस के हत्थे सिनंदर नाम का एक गैंग मेंबर चढ़ा। उसके पास के एक बुलेट बाइक भी बरामद हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि सिनंदर के ऊपर पहले से ही एक एफआईआर दर्ज है। सिनंदर से पूछताछ में पुलिस को बुलेट गैंग के सरगना अमृतपाल सिंह के बारे में पता चला। बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

गैंग का एक सरगना अभी फरार

चंडीगढ़ की एसपी श्रुति अरोड़ा ने बताया कि बुलेट गैंग में अमृतपाल के अलावा एक और सरगना भी है। उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। अभी तक 15 बुलेट बाइक बरामद हुई है। चंडीगढ़ पुलिस इस गैंग से जुड़े 6 मामलों पर अभी काम कर रही है। एसपी ने आगे बताया कि सभी गैंग मेंबर्स को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, बुलेट गैंग के पकड़े जाने के बाद चंडीगढ़वासियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बुलेट बाइक रखने वालों के मन में इस गैंग ने दहशत पैदा कर दी थी। चोरी होने के डर से लोगों ने बुलेट से बाहर निकलना ही बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव