Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • यूपी: धोखाधड़ी कर ATM से पैसे निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 अपराधी गिरफ्तार

यूपी: धोखाधड़ी कर ATM से पैसे निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 अपराधी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह लोगों के साथ धोखाधड़ी करके उनके ATM से पैसे निकालता था। गिरोह में शामिल 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने कई राज्यों में फ्रॉड को […]

(ATM धोखाधड़ी करने वाले अपराधी)
inkhbar News
  • Last Updated: November 30, 2022 11:47:37 IST

Uttar Pradesh News:

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह लोगों के साथ धोखाधड़ी करके उनके ATM से पैसे निकालता था। गिरोह में शामिल 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने कई राज्यों में फ्रॉड को अंजाम दिया है।

ऐसे निकालते थे पैसे….

मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी ATM में गोंद लगा देते थे, जिसकी वजह से ATM कार्ड मशीन में फंस जाता था, फिर दूसरा व्यक्ति ATM कार्ड के मालिक से फर्जी हेल्पलाइन पर कॉल करवाता था। जानकारी लेने के बाद वो लोगों के अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे।

48 ATM कार्ड बरामद

पुलिस ने आगे बताया कि अपराधियों के पास से करीब 75 हजार कैश, 48 ATM कार्ड, 65 सिम कार्ड और 2 अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार सभी अपराधी बहुत शातिर हैं और उन्होंने करीब 100 लोगों के साथ फ्रॉड किया था।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव