Inkhabar

क्या ख़त्म होने वाला है सारी दुनिया का सोना?

क्या ख़त्म होने वाला है सारी दुनिया का सोना? सोने का इस्तेमाल आम इंसानों से लेकर दुनिया भर की सरकारें करती हैं। सोने के बग़ैर हम अपनी ज़िंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। सोने का इस्तेमाल ज़ेवर और सिक्के बनाने के लिए किया जाता है। सोना एक ऐसी धातु है जिसे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा का […]

Is gold is going to extinct from world
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2022 17:53:58 IST

क्या ख़त्म होने वाला है सारी दुनिया का सोना?

सोने का इस्तेमाल आम इंसानों से लेकर दुनिया भर की सरकारें करती हैं। सोने के बग़ैर हम अपनी ज़िंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। सोने का इस्तेमाल ज़ेवर और सिक्के बनाने के लिए किया जाता है। सोना एक ऐसी धातु है जिसे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा का गैरव मिला हुआ है।

क्या होगा अगर दुनिया का सारा सोना ही ख़त्म हो जाए?

एक ऐसे समय में जब लोगों के पास पैसा आ रहा है कोविड लाकडाउन के बाद कामकाज शुरु हो पाया है, उस समय अगर आपको पता चले की अबसे कुछ समय बाद आपको बाज़ार में सोना बिकता नहीं दिखेगा तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?

कितने प्रतिशत सोना धरती से निकाला जा चुका है?

सोना आज भी निवेश के लिए सबसे कारगर विकल्प माना जाता है। एक आम हिंदुस्तानी सोने पर सबसे ज़्यादा भरोसा करता है। जानकार लोगों के एक बड़े वर्ग का मानना है कि ज़्यादातर सोना ज़मीन से निकाला जा चुका है।

क्या है यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट?

अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वेक्षण के मुताबिक पूरी दुनिया में अबतक 2 लाख टन के आसपास सोना ज़मीन से निकाला जा चुका है। साथ ही साथ ये बात भी सामने आई है कि सिर्फ़ 50 हज़ार टन सोना ही ज़मीन में और बचा है।

औद्योगिक क्रांति के बाद सोने के इस्तेमाल में तेज़ी

साल 1950 के आसपास सोने की मांग में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ। सोने के उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर खनन की शुरुआत हुई। आम लोगों में सोने के चाहत बढ़ती ही चली जा रही थी और बार में इसकी उपलब्धता भी बड़े पैमाने पर थी। पूरी दुनिया का मध्यम वर्ग सोने को इस्तेमाल और निवेश के लिए अपना रहा था।

सोने का क्या असर अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा?

अगर सोना बाज़ार से ग़ायब होता है तो इससे सभी देशों को ख़तरा है। सभी देशों की अर्थव्यवस्था सोने पर ही चलती है, मतलब एक देश उतनी ही मुद्रा छापता है जितना सोना या विदेशी मुद्रा उसके पास होती है। अगर सोना नहीं होगा तो सभी देशों को अपनी नीतियों को नए सिरे से तय करना होगा।

और कहां मिल सकता है सोना?

भूवैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्र के अंदर ऐसी कई जगहें हैं जहां सोना निकलने की संभावना है। रेगिस्तान और बर्फ़ीले इलाकों में भी अभी तक सही तरीके से सोना ढूंढ़ा नहीं गया है, लिहाज़ा हमारे पास अभी कई और विकल्प मौजूद है।

क्या ब्रह्मांड में कहीं और हो सकता है सोना?

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि सोना बाकि गृहों से भी हासिल किया जा सकता है। एस्ट्रोफ़िज़िसिस्ट के डॉ. नील टायसन ने एक शोध में इस बात के सुझाव दिए थे।

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं