Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Election Results: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- गुजरात से गुजरे राहुल…कांग्रेस साफ, हिमाचल नहीं आए तो…

Election Results: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- गुजरात से गुजरे राहुल…कांग्रेस साफ, हिमाचल नहीं आए तो…

Election Results: नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने वायनाड सांसद पर निशाना साधते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी गुजरात से गुजरे तो कांग्रेस पार्टी साफ हो गई, वो हिमाचल नहीं गए तो सबने देखा कि क्या हुआ। अब […]

(जितेंद्र सिंह-राहुल गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2022 10:15:18 IST

Election Results:

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने वायनाड सांसद पर निशाना साधते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी गुजरात से गुजरे तो कांग्रेस पार्टी साफ हो गई, वो हिमाचल नहीं गए तो सबने देखा कि क्या हुआ। अब अगर वो जम्मू-कश्मीर से गुजरेंगे तो यहां पर बीजेपी और मजबूत हो जाएगी।

प्रह्लाद जोशी ने भी साधा निशाना

बता दें कि इससे पहले भी कई बीजेपी नेताओं ने गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि आप सभी लोग उनको गंभीरता से लेते क्यों हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बीजेपी शासित सभी राज्यों में संस्थान अच्छा काम कर रहे हैं।

हिमाचल में राहुल ने नहीं किया प्रचार

गौरतलब है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से दूरी बनाई हुई थी। हालांकि उन्होंने एक दिन यात्रा रोककर गुजरात में दो सभाएं की थी, लेकिन पार्टी को उसका कोई फायदा नहीं हुआ। राहुल की गैरमौजूदगी में हिमाचल प्रदेश चुनाव की कमान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाली हुई थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उनका साथ दे रहे थे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव