Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Indian Navy: महिलाओं को मिली ‘Special Forces’ चुनने की अनुमति, अब बनेंगी मार्कोस कमांडो

Indian Navy: महिलाओं को मिली ‘Special Forces’ चुनने की अनुमति, अब बनेंगी मार्कोस कमांडो

Indian Navy: नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। नौसेना अब महिलाओं को भी अपनी स्पेशल फोर्स में शामिल करेगी। खबरों के मुताबिक नेवी के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि अब महिलाओं को स्पेशल फोर्स चुनने की अनुमति मिलने वाली है। बता दें कि इस कदम के […]

(Women Commandos In Indian Navy)
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2022 11:08:29 IST

Indian Navy:

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। नौसेना अब महिलाओं को भी अपनी स्पेशल फोर्स में शामिल करेगी। खबरों के मुताबिक नेवी के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि अब महिलाओं को स्पेशल फोर्स चुनने की अनुमति मिलने वाली है। बता दें कि इस कदम के बाद महिलाएं पहली बार तीनों डिफेंस सर्विसेज में कमांडो के रूप में सेवा देंगी।

अभी तक सिर्फ पुरुषों को अनुमित

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की स्पेशल फोर्स के जवानों को कठोर ट्रेनिंग से गुजरना होता है। ये किसी भी तरह की आतंकी घटना पर तुरंत कार्रवाई करने में सक्षम होते हैं। अभी तक सिर्फ पुरुषों को ही स्पेशल फोर्स में शामिल किया जाता रहा है।

मार्कोस कमांडो बन सकेंगी महिलाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौसेना के अधिकारी ने बताया है कि महिलाएं अब नौसेना में समुद्री कमांडो (मार्कोस) बन सकती हैं। अगर वो मानदंडो को चुनती और उन्हें पूरा करती हैं तो यह वास्तव में सैन्य इतिहास में एक मील का पत्थर होगा। हालांकि अभी किसी को भी सीधे स्पेशल यूनिट को नहीं सौंपा गया है।

कितने खतरनाक होते हैं मार्कोस?

गौरतलब है कि मार्कोस कमांडोज को कई तरह के मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। वे समुद्र, हवा और जमीन में काम कर सकते हैं। इसके साथ ही दुश्मन के युद्धपोतों, ऑफशोर इंस्टॉलेशन और अन्य महत्वपूर्ण संपत्तियों, विशेष डाइविंग ऑपरेशन और नौसेना के संचालन का समर्थन करने के लिए निगरानी और टोही मिशन के खिलाफ गुप्त हमले भी कर सकते हैं। ये कमांडोज समुद्री वातावरण में भी आतंकवादियों से लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव