Inkhabar
  • होम
  • top news
  • तवांग: हमारे वीर जवानों ने की जमकर पिटाई…अपनी सीमा की ओर भागते नजर आए चीनी सैनिक, देखें वीडियो

तवांग: हमारे वीर जवानों ने की जमकर पिटाई…अपनी सीमा की ओर भागते नजर आए चीनी सैनिक, देखें वीडियो

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें चीनी सैनिक टेम्परेरी वॉल पर लगी तारबंदी को तोड़कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, इस बीच वहां पर मुस्तैद भारतीय सैनिक उनकी जमकर धुनाई कर […]

(चीन और भारतीय सैनिकों की झड़प)
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2022 08:46:18 IST

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें चीनी सैनिक टेम्परेरी वॉल पर लगी तारबंदी को तोड़कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, इस बीच वहां पर मुस्तैद भारतीय सैनिक उनकी जमकर धुनाई कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

चीनी सैनिकों की हुई जमकर पिटाई

2 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को जमकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। चीनी सैनिकों के हाथ में डंडे, कंटीली लाठियां दिख रही हैं। कंधों पर अत्याधुनिक राइफलें टंगी है। चीनी सैनिक वीडियोग्राफी के लिए अपने साथ ड्रोन भी लेकर आए थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने तार तोड़कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की भारतीय सैनिक उनके ऊपर टूट पड़े। भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को इतना पीटा कि वो पीछे हटने को मजबूर हो गए।

पहले से हो गया था इसका अंदेशा

बता दें कि भारतीय सैनिकों को चीनी सैनिकों की हरकतों का अंदेशा पहले से हो गया था। और वो ऐसे ही हथियारों से उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठे थे। इसके बाद जब दोनों सेनाओं का आमना सामना होता है तो भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों की जमकर पिटाई की। डरे चीनी वहां से उल्टे पांव भाग खड़े हुए। झड़प में कई चीनी सैनिकों की हड्डियां भी टूट गईं। भारत के 6 जवान भी घायल हुए।

फ्लैग मीटिंग से शांत हुआ मसला

गौरतलब है कि ये झड़प अरूणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से में 9 दिसंबर को हुई थी। जब चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। भारत के जवाबी हमले के बाद 11 दिसंबर को फ्लैग मीटिंग हुई, इसके बाद मसला शांत हुआ और विवाद वाली जगह से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गईं। मीटिंग में भारत ने चीन को ऐसे हरकते करने के लिए मना किया। कूटनीतिक स्तर पर भी मुद्दे को उठाया गया।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव