Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : गायब हो गई अक्षरा, क्या प्रेग्नेंसी पड़ेगी भारी?

YRKKH : गायब हो गई अक्षरा, क्या प्रेग्नेंसी पड़ेगी भारी?

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु परेशान होते हैं क्योंकि कायरव और महिमा के बीच अनबन हुई होती है। अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है उन्हें इन दोनों को रोकना चाहिए। अभिमन्यु कायरव से बात करता है, वहीं अक्षरा, महिमा को कायरव की बात सुनाती है। कायरव बताता है […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2022 15:39:16 IST

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु परेशान होते हैं क्योंकि कायरव और महिमा के बीच अनबन हुई होती है। अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है उन्हें इन दोनों को रोकना चाहिए। अभिमन्यु कायरव से बात करता है, वहीं अक्षरा, महिमा को कायरव की बात सुनाती है। कायरव बताता है कि अनिषा के जाने से वो कितना टूट गया है, वहीं महिमा भी उसकी बाते सुनकर भावुक हो जाती है। महिमा कहती है कि वो लोग यहाँ पिकनिक मनाने आए हैं और मनाएंगे भी। कायरव खुश हो जाता है।

मान गई महिमा

फिर बिरला फैमिली और गोयनका फैमिली टमाटर का सॉस बनाने वाला गेम खेलते हैं। सभी परिवार वाले बहुत खुश होते हैं। दोनों परिवार मिलकर खूब सारी मस्ती करते हैं। फिर अभिमन्यु और नील एक और गेम के बारे में बताते हैं। इस गेम में पहली चांस आनंद की होती है और उसे महिमा को प्रोपोज करना होता है। आनंद महिमा को प्रोपोज़ करता है। वहीं महिमा भी आनंद का प्रोपोजल एक्सेप्ट करती है। फिर गेम में दूसरी बारी आती है आरोही की। नील आरोही से पूछता है कि ऐसी कौनसी बात है उसकी प्रेग्नेंसी की जो उसने उसके साथ शेयर नहीं की है।

आरोही का सच

आरोही नर्वस हो जाती है। वहीं अक्षरा और शैफाली को आरोही पर शक होता है। अक्षरा शैफाली से पूछती है कि उन्हें आरोही को देख ऐसा क्यों महसूस हो रहा है। वो उसे बताती है कि इससे पहले भी आरोही फ़ोन में किसी झूठ की बात कर रही थी और वो ऐसे ही नर्वस लग रही थी। ये सुनकर अक्षरा चौंक जाती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा एक बच्चे को रोकने की कोशिश करती है वहीं उसके दूर जाने पर अक्षरा भी बच्चे के पीछे-पीछे चली जाती है। अभिमन्यु और पूरा परिवार अक्षरा को ढूंढ़ता है लेकिन वो नहीं मिलती। सब परेशान हो जाते हैं .

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं