Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश: 22 दिसंबर से शुरू होगा 14वीं विधानसभा का पहला सत्र, 5 साल बाद फिर विपक्ष में नजर आएगी बीजेपी

हिमाचल प्रदेश: 22 दिसंबर से शुरू होगा 14वीं विधानसभा का पहला सत्र, 5 साल बाद फिर विपक्ष में नजर आएगी बीजेपी

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। बता दें विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी 5 साल बाद फिर से विपक्ष में बैठी हुई दिखाई देगी। वहीं, कांग्रेस पार्टी सत्ता पक्ष में नजर आएगी। 11 दिसंबर को हुई नए सीएम की शपथ कांग्रेस […]

(हिमाचल प्रदेश विधानसभा)
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2022 14:06:42 IST

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। बता दें विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी 5 साल बाद फिर से विपक्ष में बैठी हुई दिखाई देगी। वहीं, कांग्रेस पार्टी सत्ता पक्ष में नजर आएगी।

11 दिसंबर को हुई नए सीएम की शपथ

कांग्रेस नेता और नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ हरोली से विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिमला के रिज मैदान में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेताओ ने शपथ समारोह में हिस्सा लिया।

हिमाचल प्रदेश में नहीं बदला रिवाज

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। 2017 से 2022 तक हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हुई।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव