Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सर्कस: रणवीर सिंह पहुंचे बिग बॉस के घर, सामने आई तस्वीर

सर्कस: रणवीर सिंह पहुंचे बिग बॉस के घर, सामने आई तस्वीर

मुंबई. रणवीर सिंह अपनी फिल्म सर्कस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। वहीं मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दे रहे हैं। इसी सिलसिले में रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ बिग बॉस में पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह ने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। इसी बीच उन्होंने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2022 18:23:03 IST

मुंबई. रणवीर सिंह अपनी फिल्म सर्कस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। वहीं मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दे रहे हैं। इसी सिलसिले में रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ बिग बॉस में पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह ने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। इसी बीच उन्होंने घर के दो कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी के लिए भी ऑफर दिया।

इस दौरान रणवीर सिंह ब्लैक जैकेट और चेक पेंट में नजर आए। इसके अलावा रणवीर ने सिर पर कैप पहनी हुई है। वहीं ये एपिसोड आज दिखाया जाएगा। फैंस भी बिग बॉस के घर में रणवीर को देखने के लिए उत्सुक हैं।

सर्कस की कहानी

हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था। टीजर की शुरुआत, संजय मिश्रा से होती है, जो यह बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके आगे, सभी किरदार आज के समय में हुए बदलाव की तुलना पुराने दिनों से करते नज़र आए है, जब बच्चे गूगल से नहीं दादा-दादी से सवाल किया करते थे। उस वक़्त सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था बल्कि लोग आपस में ज़्यादा खुश रहते थे। उस वक़्त बच्चे स्टोरी देखकर नहीं, लोरी सुनकर सोया करते थे। टीज़र में वरुण शर्मा और रणवीर सिंह डबल रोल में नज़र आ रहे है। इनके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी नज़र आएंगे। फ़िल्म के टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जो दर्शकों को बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है।

कब रिलीज होगी फिल्म

रोहित शर्मा की पहले रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है, जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफ़ी सफलता भी बटोरी थी। सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फ़िल्म है, जो की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ है। सिम्बा, रोहित के कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ़िल्म है। इस बार हिन्दी सिनेमा का जो हाल रहा है, उसे ट्रेड को सर्कस मूवी से काफ़ी उम्मीदें है।वैसे भी रोहित की फ़िल्में सुपर हिट होती रही हैं। बात करे फिल्म के रिलीज डेट की तो, ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव