Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली के बाद अब यूपी में बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, जानिए आपके शहर का भाव

दिल्ली के बाद अब यूपी में बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, जानिए आपके शहर का भाव

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा होने से प्रदेश के करीब 1.6 लाख उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में […]

(CNG and PNG prices)
inkhbar News
  • Last Updated: December 18, 2022 09:00:16 IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा होने से प्रदेश के करीब 1.6 लाख उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इनके दामों में बढ़ोत्तरी हुई थी। अब राज्य के अयोध्या, लखनऊ, उन्नाव और आगरा में रेट में बढ़ोत्तरी हुई है।

सीएनजी की क्या कीमत है?

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शनिवार को सीएनजी के दाम बढ़ा दिए। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम है, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके साथ ही गुरूग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम है। लखनऊ, आगरा और उन्नाव में सीएनजी की कीमत में 98.96 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अयोध्या में बढ़ोत्तरी के बाद सीएनजी की कीमत 99.85 रूपये प्रति किलोग्राम है।

पीएनजी की क्या कीमत है?

बता दें कि यूपी में पीएनजी के उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है। पीएनजी की कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद लखनऊ और आगरा में इसकी कीमत 60.43 प्रति मानक घन मीटर हो गई है। गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल के बाद सीएनजी के दाम में 18.5 फीसदी और पीएनजी की कीमत में 28.5 फीसदी का इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव