Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • India-China Dispute: अरविंद केजरीवाल बोले- ‘प्रधानमंत्री मोदी चीन को दे रहे हैं ईनाम’

India-China Dispute: अरविंद केजरीवाल बोले- ‘प्रधानमंत्री मोदी चीन को दे रहे हैं ईनाम’

नई दिल्ली। भारत-चीन विवाद एक ओर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर विपक्ष लगातार उन्हे निशाने पर ले रहा है। चीन के साथ हुए विवाद को लेकर बीते दिन कांग्रेस ने भाजपा के समक्ष सात प्रश्न रखे थे, वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम […]

भारत चीन विवाद में केजरीवाल ने पीएम मोदी पर कसा तंज
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2022 11:17:22 IST

नई दिल्ली। भारत-चीन विवाद एक ओर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर विपक्ष लगातार उन्हे निशाने पर ले रहा है। चीन के साथ हुए विवाद को लेकर बीते दिन कांग्रेस ने भाजपा के समक्ष सात प्रश्न रखे थे, वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर चीन को ईनाम देने का आरोप लगाते हुए तंज कसा है।

क्या कहा केजरीवाल ने?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मौजूदा भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि, चीन हमें आंखे दिखा रहा है सैनिक अपनी जान दे रहे हैं, दूसरी तरफ हम चीन को उसका ईनाम देते जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार उन्हे सजा देने के बजाय उनसे सामान खरीद रही है।

भारत ने बढ़ाया चीन से व्यापार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 2020-21 में हमने चीन से 65 बिलियन डॉलर का कारोबर कर सामान खरीदा था, यह कारोबार लगभग 5.25 लाख करोड़ बिलियन डॉलर का था, उसके बाद चीन ने और आंखें दिखाईं तो हमारा व्यापार बढ़कर 7.5 लाख करोड़ का हो गया।

चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील

केजरीवाल ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि, पता नहीं सरकार की क्या मजबूरी है कि, एक तरफ हमारे जवान अपनी जान दे रहे हैं दूसरी तरफ व्यापार के रूप में चीन को ईनाम पर ईनाम ही दिए जा रहे हैं। चीन जितना आंखें दिखाता है भारत का व्यापार बढ़ जाता है। उन्होने कहा की देशवासियों को चीन द्वारा निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। हमें भारत में ही उत्पादन करना चाहिए हमें चीन का सस्ता माल नहीं चाहिए बल्कि सैनिकों की जान की कीमत हमारे लिए अधिक है, चीनी माल की खरीद को बंद करके चीन को सबक सिखाना चाहिए।