Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : आरोही के झूठ से बिखर गया बिरला परिवार, कैसे संभालेंगे अक्षु-अभि

YRKKH : आरोही के झूठ से बिखर गया बिरला परिवार, कैसे संभालेंगे अक्षु-अभि

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा परेशान होती है क्योंकि उसे आरोही की सच्चाई पता लग जाती है। अभिमन्यु जैसे ही बिरला हाउस पहुँचता है, वो अक्षरा से पूछता है कि उसे क्या हुआ? वो उसे कहता है अजीब फील तो नहीं हो रहा। फिर अक्षरा अभिमन्यु को बताती […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2022 15:59:00 IST

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा परेशान होती है क्योंकि उसे आरोही की सच्चाई पता लग जाती है। अभिमन्यु जैसे ही बिरला हाउस पहुँचता है, वो अक्षरा से पूछता है कि उसे क्या हुआ? वो उसे कहता है अजीब फील तो नहीं हो रहा। फिर अक्षरा अभिमन्यु को बताती है कि आरोही प्रेग्नेंट नहीं हैं। उसने आरोही को आईवीएफ सेंटर में देखा था। अभिमन्यु कहता है कि उसे स्ट्रेस नहीं लेना है। इससे उसके बच्चे की सेहत पर फर्क पड़ेगा। अभिमन्यु कहता है कि वो नील को ये कैसे बताएगा। अभिमन्यु बहुत घबरा जाता। है अभि-अक्षु एक दूसरे को शांत करवाते हैं।

आरोही का झूठ

अभिमन्यु परेशान होता है। नील अभिमन्यु के पास आता है। अभिमन्यु नील से कहता है कि उसे उससे बात करनी है। तभी मंजिरी अक्षरा और आरोही को आवाज लगाती है। वो कहती है कि वो उनके बच्चे के शॉक्स बना रही है। तभी नील कहता है, वो देखेगा कि कौन सी ऊन अच्छी है। अक्षरा आरोही को देखती है। जैसे ही आरोही ऊन लेकर रूम में जाती है। अक्षरा उसके हाथों से वो टोकरी फेंक देती है। अक्षरा आरोही को खूब सुनाती है। वो कहती है कि आरोही सभी को धोखा दे रही है। दरअसल, अक्षरा आरोही को बताती है कि उसकी झूठी प्रेग्नेंसी के बारे में उसे पता चल गया है। तभी नील आरोही-अक्षरा की सारी बातें सुन लेता है।

नील को पता चली सच्चाई

जैसे ही नील को सच पता चलता है वो बहुत गुस्सा होता है। वो अक्षरा से कहता है कि उसे आरोही से शादी करनी ही नहीं चाहिए। आरोही, नील से माफ़ी मांगती है। लेकिन नील कहता है उसे आरोही से बात नहीं करनी है। वो अक्षरा अभिमन्यु से कहता है कि उसे अकेला रहना है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही नील से माफ़ी मांगती है लेकिन नील आरोही से बात ही नहीं करना चाहता। फिर अभिमन्यु, आरोही से कहता है कि उसने उससे पूछा था कि वो सच में प्रेग्नेंट हैं तो उसने क्यों झूठ बोला। ऐसे में मंजिरी अक्षरा-अभिमन्यु को आवाज लगाती है। अब क्या होगा जब आरोही की सच्चाई का घरवालों को पता चलेगा।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव