Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान: फिर बड़ी मुसीबत! FIR दर्ज करने के लिए मुंबई में की गई लिखित शिकायत

पठान: फिर बड़ी मुसीबत! FIR दर्ज करने के लिए मुंबई में की गई लिखित शिकायत

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। पठान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ था। इस गाने के आने के बाद दीपिका विवादों में घिर गई, दरअसल इस […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2022 20:41:36 IST

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। पठान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ था। इस गाने के आने के बाद दीपिका विवादों में घिर गई, दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। वहीं इस बवाल के बीच शाहरुख खान की फिल्म खतरे में फंस गई है। कई लोग फिल्म पर बैन लगाने के साथ कलाकारों और निर्माता-निर्देशक पर भी कार्रवाई की मांग तक कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़े कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित में शिकायत की गई है।

फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि पठान विवाद के चलते फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुंबई पुलिस को एक लिखित शिकायत दी गई है। साकीनाका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया- कथित तौर पर लोगों की धार्मिक भावनाओं और हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए ‘जानबूझकर’ भगवा रंग का इस्तेमाल करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक कार्यकर्ता की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह गीत युवाओं के बीच अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है। इस गाने के चलते समाज में कानून व्यवस्था भी बाधित हो सकती है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

विवाद शुरू हुआ 12 दिसंबर से जब पठान का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ हुआ, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री दिखीं। वीडियो सॉन्ग में दीपिका का ग्लैमरस और बोल्ड लुक नजर आ रहा है। वहीं, गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसके बाद ये कंट्रोवर्सी शुरू हुई।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव