Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा, जल्द करेंगे शादी

मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा, जल्द करेंगे शादी

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। दोनों की शादी की खबरे खूब चर्चा में हैं। बीते दिन दोनों को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर के बाहर देखा गया। कपल मनीष के घर अलग-अलग गाड़ी में पहुंचे थे। इस दौरान कियारा व्हाइट क्रॉप […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2022 20:36:27 IST

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। दोनों की शादी की खबरे खूब चर्चा में हैं। बीते दिन दोनों को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर के बाहर देखा गया। कपल मनीष के घर अलग-अलग गाड़ी में पहुंचे थे। इस दौरान कियारा व्हाइट क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट में नजर आए।

फाइनल हुए आउटफिट्स

सिद्धार्थ और कियारा की इन फोटोज और वीडियोज को देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कपल शादी के आउटफिट्स को फाइनल करने के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। कुछ लोग तो ये तक कह रहे हैं कि दोनों नए साल यानी जनवरी में शादी कर लेंगे। इसी सिलसिले में दोनों मनीष मल्होत्रा के घर में भी पहुंचे। हालांकि अभी तक सिद्धार्थ-कियारा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।इस वीडियो को देखने फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जहां एक ने लिखा, ‘दोनों 15 जनवरी 2023 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी करेंगे।’

चंडीगढ़ में करेंगी शादी

सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। खबरे आ रही थीं कि ‘दोनों एक महीने से शादी के लिए जगह ढूंढ रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ इस समय चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी देख रहे थे। वहीं चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिसोर्ट में शादी का प्लान बना रहे हैं। ये वही रिसोर्ट है जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी शादी की थी

अभिनेत्री की आने वाली फिल्में

बात अगर कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों वो शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म मेरा नाम गोविंदा में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो विक्की कौशल के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर की फिल्म आर सी 15 में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो फिल्म मिस्टर लेले में भी अभिनेता वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव