Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Salman Khan के Birthday पर शाहरुख ने बढ़ाई रौनक, गले लगाकर अभिनेता को किया विश

Salman Khan के Birthday पर शाहरुख ने बढ़ाई रौनक, गले लगाकर अभिनेता को किया विश

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ़ सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर सलमान ने बीती रात एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई नामी सितारे भी शामिल हुए। इस पार्टी में शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन और कई अन्य सेलेब्स नजर आए। वहीं उनके फैंस भी उन्हें जन्मदिन […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2022 19:30:26 IST

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ़ सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर सलमान ने बीती रात एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई नामी सितारे भी शामिल हुए। इस पार्टी में शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन और कई अन्य सेलेब्स नजर आए। वहीं उनके फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दे रहे हैं। लेकिन सलमान खान के बर्थडे पर शाहरुख खान पार्टी में पहुंचकर अभिनेता को सरप्राइज दिया। अब सलमान और शाहरुख़ के फैंस दोनों को साथ में देखकर बहुत खुश हो गए हैं।

शाहरुख की एंट्री

सलमान खान के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए शाहरुख खान भी पार्टी का हिस्सा बने। शाहरुख पार्टी में थोड़ा देरी से जरूर पहुंचे लेकिन उन्होंने अपनी धमाकेदार एंट्री से हर किसी का दिल जीत लिया। सलमान की पार्टी में एंट्री करते हुए शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को शेयर विरल भयानी ने किया है।

अभिनेता का बर्थडे सेलिब्रेशन

सलमान खान हर साल अपने बर्थडे को धमाकेदार अंदाज में मनाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। सलमान मीडिया के साथ भी अपने जन्मदिन मनाते हुए नजर आए। सलमान खान पैपराजी को फुल स्वैग में पोज देते हुए भी नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने केक भी काटा। इसके अलावा सलमान ने जन्मदिन पर अपने फैंस का उनके प्यार और विशेज के लिए धन्यवाद कहा है।

सलमान खान का लुक

अपने जन्मदिन पर सलमान खान पार्टी में वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। सलमान ने पैपराजी को भी जमकर पोज दिए। सलमान का स्टाइल और किलर एटीट्यूड देखकर फैंस उन्हें देखते रह गए। सलमान खान के बर्थडे बैश के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव