Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • UP Crime : 6 साल से बच्चा पैदा ना होने के चलते सनकी पति ने बीवी के साथ की हैवानियत

UP Crime : 6 साल से बच्चा पैदा ना होने के चलते सनकी पति ने बीवी के साथ की हैवानियत

UP Crime : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स की हैवानियत का मामला सामने आया है. जहाँ पर पति ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे उसका खून बहने लगा। खबर के मुताबिक, शादी के कई साल बीत जाने के बाद […]

UP Crime : 6 साल से बच्चा पैदा ना होने के चलते सनकी पति ने बीवी के साथ की हैवानियत
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2022 13:03:10 IST

UP Crime : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स की हैवानियत का मामला सामने आया है. जहाँ पर पति ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे उसका खून बहने लगा। खबर के मुताबिक, शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी दोनों का बच्चा पैदा नहीं हो रहा था. जिसके चलते आरोपी पति का अपनी बीवी से झगड़ा होता रहता था। बीते मंगलवार को आरोपों पति ने वहशीपन की सभी हदें पार दी. आरोपी ने कहासुनि में अपनी बीवी के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड मार दिया। जिससे बीवी बुरी तरह से लहूलुहान हो गई।

 

सनकी पति ने बीवी के साथ की दरिंदगी

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति का नाम रविंद्र है. रवींद्र के अपनी पत्नी के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे क्योंकि वह शादी के छह साल बाद भी बच्चे को जन्म नहीं दे पा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। मारपीट से तंग आकर पीड़िता अपने मायके चली गई और आठ महीने तक वहीं रहने लगी.

जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रवींद्र ने इसी माह 25 दिसंबर को अपनी पत्नी को अपने घर आने के लिए राज़ी कर लिया। वह रवींद्र की बातों में आ गई लेकिन घर पर आने के बाद रवींद्र ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो रवींद्र ने पहले उसे पीटा और फिर प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर दिया। ब्लेड के वार से वह लहूलुहान हो गई।

पुलिस कर रही है तलाश

जिसके बाद आनन फानन में परिजन पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र अभी फरार है उसकी तलाशी चल रही है।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश