Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ‘ आज पिछड़ों का आरक्षण छीना, कल दलितों…. ‘

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ‘ आज पिछड़ों का आरक्षण छीना, कल दलितों…. ‘

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आज जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर प्रेस कॉफ्रेंस की, जिसमें भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमलावार हुए। पूर्व सीएम ने सपा कार्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस सपा प्रमुख गुरुवार को राजधानी लखनऊ […]

Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: December 29, 2022 14:20:51 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आज जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर प्रेस कॉफ्रेंस की, जिसमें भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमलावार हुए।

पूर्व सीएम ने सपा कार्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सपा प्रमुख गुरुवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां पर सपा कार्यालय में इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उत्तर प्रदेश में चल रहे ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर इन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

BJP का पिछड़ों को गुलाम बनाने की साजिश

लखनऊ के सपा कार्यालय में बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों से सौतेला जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने पार्टी पर ओबीसी आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘ आज पिछड़ों का आरक्षण छीना गया है, कल दलितों की बारी हो सकती है। ओबीसी आरक्षण को खत्म करके इस वर्ग की आने वाली नस्लों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है। पिछड़ों के लिए बीजेपी सरकार सुरक्षित नहीं है, जब तक ये सत्ता में है पिछड़ों को हिस्सेदारी नहीं देंगे। इनके अधिकार सुरक्षित नहीं है। ‘

पिछड़ों का वोट के लिए इस्तेमाल करती है BJP

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, ‘ समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग संगठन जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा। हाल ही में हुए चुनाव से बीजेपी डरी हुई है। बीजेपी समय-समय पर पिछड़ों का वोट अपने पक्ष में चाहती है, लेकिन इसके बावजूद उनको सत्ता में भागेदारी नहीं देना चाहती। इन्होंने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को समाप्त कर दिया। ‘