Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज और गुरु रंधावा की जोड़ी देख खुश हुए फैंस, वीडियो में दिखीं क्यूट बॉन्डिंग

शहनाज और गुरु रंधावा की जोड़ी देख खुश हुए फैंस, वीडियो में दिखीं क्यूट बॉन्डिंग

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी एक […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2022 18:29:08 IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी एक के बाद एक तस्वीर वायरल होती रहती हैं। अब एक्ट्रेस का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

शहनाज और गुरु की जोड़ी

बिग बॉस के बाद से शहनाज गिल अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका दबदबा हमेशा कायम रहता है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज, गुरु रंधावा के साथ नजर आ रही हैं। शहनाज और गुरु रंधावा के फोटोशूट का BTS वीडियो उन्होंने अपने अकाउंट पर साझा किया है। इसमें शहनाज, गुरु के साथ फोटोशूट के लिए पोज देती हुई दिख रही है। वहीं दोनों के बीच तीखी नोंक-झोंक देख कर फैंस खुश हो रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव