Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Happy New Year : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मनाया गया नए साल का जोरदार जश्न

Happy New Year : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मनाया गया नए साल का जोरदार जश्न

नई दिल्ली: भारत में नए साल का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। कुछ ही घंटों में देशभर में 2023 का जश्न मनाया जाएगा। 2 साल बाद बिना कोरोना प्रोटोकॉल के दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसे लेकर भारत में भी लोग जोर-शोर से तैयारियों में लग […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2022 20:27:51 IST

नई दिल्ली: भारत में नए साल का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। कुछ ही घंटों में देशभर में 2023 का जश्न मनाया जाएगा। 2 साल बाद बिना कोरोना प्रोटोकॉल के दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसे लेकर भारत में भी लोग जोर-शोर से तैयारियों में लग गए हैं। हालांकि सरकार ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, जिसमें चीन समेत विदेशों में बढ़ते कोरोना के ग्रॉफ का हवाला दिया है। आपको बता दें, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का आगाज हो चुका है।

यहाँ मनाया गया न्यू ईयर सबसे पहले

न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ था और वहां बड़ी ही धूमधाम से न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जा रहा है।जोरदार आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2022 को अलविदा कहा। साथ ही बड़े ही धूमधाम से वहां के लोगों ने नए साल 2023 का आगाज किया। दरअसल, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हर बार की तरह इस बार भी नए साल सबसे पहले हुआ था। इस दौरान ऑकलैंड के प्रसिद्ध स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटो से सजाया है। आपको बता दें, जब भारत में शाम के करीब 4:30 बजते हैं तो यहां रात के 12 बजते हैं।

सिडनी में मनाया गया न्यू ईयर

ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल 2023 का आगाज हो चुका है। इसकी शुरुआत सिडनी शहर में शानदार आतिशबाजी के साथ शुरू हुई। जिसके साथ ही लोग सड़कों पर जश्न मना रहे हैं। सिडनी में लोग बड़े ही धूमधाम से नए साल का वेलकम किया। अब भारत की जनता भी न्यू ईयर का इंतजार कर रही है। आपको बता दें, इस खास मौके पर देश में भारी मात्रा में पब होटल्स आदि बुक है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव