Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मां बनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो गईं आलिया, शेयर किया लेटेस्ट लुक

मां बनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो गईं आलिया, शेयर किया लेटेस्ट लुक

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। इन दिनों दोनों अपनी बेबी गर्ल राहा कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब कपल हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2023 21:12:30 IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। इन दिनों दोनों अपनी बेबी गर्ल राहा कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब कपल हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस दौरान फैंस को आलिया का लुक बेहद पसंद आया। लेटेस्ट लुक में आलिया एकदम स्टनिंग लग रही हैं, एक्ट्रेस के टोन्ट फिगर और ग्लो को देख फैंस चौंक गए हैं।

माँ बनने के बाद आलिया का लुक

आलिया ने जो फोटोज शेयर की है इसमें वह ग्रीन कुर्ता पहने नजर आई। ग्रीन कलर की इस ड्रेस में आलिया कमाल की खूबसूरत नजर आई। आलिया ने खुले बाल और न्यूड मेकअप से इस लुक को पूरा किया था। मां बनने के बाद से आलिया लगातार अपने पोस्टपार्टम लुक्स साझा किए जा रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती दिन ब दिन बढ़ती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में आलिया के चेहरे का ग्लो साफ़ दिख रहा है। फैंस उनकी तारीफें खूबसूरती की तारीफ करते दिख रहे हैं। .

रॉकी और रानी में नजर आएंगी आलिया

आलिया ने सोशल मीडिया पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का ऐलान किया था। करण जौहर ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था -“सात साल के बाद, अब समय है अपने पहले घर में लौटने का, मेरा पहला घर है सिनेमा। मैंने हमेशा से ही अपने फिल्म के सेट पर काफी बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इस फिल्म की कहानी हमारी फैमिली ट्रेडिशन की गहरी जड़ों को दिखाएगी और इसका म्यूजिक लोगों के दिल में ख़ास जगह बनाएगा। मुझे इसे फिल्म से बेहद उम्मीद है। मुझे इसके लिए बेहद ख़ुशी और एक्साइटमेंट हो रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव