Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभिमन्यु के बिना बच्चे को जन्म देगी अक्षरा, ढूंढ रही हैं नौकरी

YRKKH : अभिमन्यु के बिना बच्चे को जन्म देगी अक्षरा, ढूंढ रही हैं नौकरी

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिनव अक्षरा को अपने घर लेकर जाता है। वो उसका अच्छे से ध्यान रखता है। अक्षरा अभिनव से उसके परिवार के बारे में पूछता है। अभिनव बताता है कि वो अनाथ हैं। वहीं मनीष अक्षरा के लिए परेशान होता है। अक्षरा […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2023 15:25:42 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिनव अक्षरा को अपने घर लेकर जाता है। वो उसका अच्छे से ध्यान रखता है। अक्षरा अभिनव से उसके परिवार के बारे में पूछता है। अभिनव बताता है कि वो अनाथ हैं। वहीं मनीष अक्षरा के लिए परेशान होता है। अक्षरा की फ्रेंड, मनीष को बताती है कि उसका (अक्षरा) कॉल आया था और वो कल मेरे घर आएगी। मनीष अभिमन्यु से पूछता है कि क्या वो उसके साथ आएगा। अभिमन्यु मना कर देता है।

पुलिस पहुंची अभिनव के घर

अभिनव अक्षरा से आराम करने के लिए कहता है। सुबह होती है और उसके घर पुलिस आती है। पुलिस अभिनव से अक्षरा के बारे में पूछती है। लेकिन अक्षरा के ना होने के वजह से वो घबरा जाता है। तभी अभिनव का मकान मालिक भी आ जाता है। पुलिस मकान मालिक से पूछती है कि क्या इनकी कोई पत्नी है। मकान मालिक मना कर देता है। तभी अक्षरा आती है और उसे कहती है कि वो मॉर्निंग वॉक पर गई थी। फिर वो मकान मालिक को सच बताते हैं।

कहाँ जाएगी अक्षरा

अक्षरा अपनी फ्रेंड के घर जाती है और अभिनव उसे वहां तक छोड़कर आता है। अक्षरा देखती है कि मनीष वहां बैठा हुआ है। लेकिन अक्षरा मनीष की बात सुनकर वहां से चली जाती है। अभिनव अक्षरा की फिर मदद करता है। अक्षरा उसे उसका पीछा ना करने के लिए कहती हैं। वहीं अभिमन्यु बहुत परेशान होता है। अभिमन्यु को नील की याद सताती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष अभिमन्यु से कहता है उनका अलग होना ही ठीक है। वहीं अभिनव अक्षरा की नौकरी तलाशने में मदद करता है। वहीं एक आदमी होता है जो अक्षरा को घूर रहा होता है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव