Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली में गिरा 4.4 डिग्री तक पारा , IMD ने अलर्ट जारी कर कहा- ‘ऐसे ही रहेंगे हालात’

दिल्ली में गिरा 4.4 डिग्री तक पारा , IMD ने अलर्ट जारी कर कहा- ‘ऐसे ही रहेंगे हालात’

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड हो रही है। बता दें , भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसकी वजह से कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी धर्मशाला, नैनीताल और […]

Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: January 5, 2023 08:56:53 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड हो रही है। बता दें , भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसकी वजह से कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी धर्मशाला, नैनीताल और देहरादून से भी ज्यादा ठंडी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार , अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति होने वाली है। इसके बाद इसकी तीव्रता कुछ कम हो सकती है। इसके साथ ही अगले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही आने वाली 2-3 दिनों के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली में होगा ऐसा तापमान

बता दें ,प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है । तो वहीं दूसरी तरफ , घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने के आसार भी नज़र आ रहे हैं। मिली जानकरी के मुताबिक , राजधानी में 6 और 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा। यहां घने कोहरे के साथ शीतलहर भी चलेगी। इसकेअलावा 8 जनवरी से पारा बढ़ने के आसार हैं और ​रविवार को राजधानी में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में बादल साफ होंगे। गौरतलब है कि , 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप

रिपोर्ट के मुताबिक ,IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि , ”दिल्ली में शीत लहर जारी रहेगी और अधिकतम तापमान भी कम होगा , जिससे की सर्दी बनी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। बता दें , वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। गौरतलब है कि इन राज्यों में दिन में तापमान सामान्य से बहुत कम रहेगा।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार