Inkhabar

Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर जारी, आगे मिल सकती है राहत

नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का सितम लगातार जारी है। वहीं अगले 24 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में घने कोहरे होने की संभावना है। वहीं इसके बाद शीतलहर और घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। शीतलहर से हालत खराब बीते कुछ सप्ताह से उत्तर भारत […]

Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: January 7, 2023 07:59:11 IST

नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का सितम लगातार जारी है। वहीं अगले 24 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में घने कोहरे होने की संभावना है। वहीं इसके बाद शीतलहर और घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।

शीतलहर से हालत खराब

बीते कुछ सप्ताह से उत्तर भारत के राज्यों में भीषण शीतलहर देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि आगे आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर की तीव्रता कम होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आगे आने वाले 24 घंटे के बाद भारत के उत्तर-पश्चिम राज्यों में शीतलहर, ठंड और घने कोहरे में कुछ कमी आएगी।

पिछले 24 घंटे में मौसम

बता दें कि अगले 1 दिन तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों पर बहुत ही घने कोहरे होने की स्थिति होगी। हालांकि इसके बाद जरूर इससे कुछ राहत मिलेगी। अगर बात पिछले 24 घंटे के मौसम की करें तो उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

देश में मौसम का हाल

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। वहीं अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा रहने का ही अनुमान है। झारखंड में कक्षा 1 से 5वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। वहीं यूपी की राजधानी में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। वहीं अगर बात जम्मू कश्मीर की करें तो यहां पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जो शनिवार को दिखाई दे सकती है।