Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की आयु में निधन

बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। सांस की समस्या से ग्रसित थे केशरीनाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर भी रह चुके हैं। ये लंबे समय से सांस की समस्या से ग्रसित थे और इनका […]

Keshari Nath Tripathi
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2023 08:18:10 IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।

सांस की समस्या से ग्रसित थे

केशरीनाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर भी रह चुके हैं। ये लंबे समय से सांस की समस्या से ग्रसित थे और इनका घर पर ही इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार इन्होंने रविवार यानी आज सुबह 5 बजे अपनी अंतिम सांस ली। ये तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।