Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Himachal Cabinet: हिमाचल के सुक्खू सरकार में कैबिनेट विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Himachal Cabinet: हिमाचल के सुक्खू सरकार में कैबिनेट विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शिमला। हिमाचल राजभवन में सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पूरा हो चुका है। इस शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने की। इस समरोह में 7 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। इन विधायकों ने ली शपथ हिमाचल के शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले धनीराम शांडिल ने मंत्री पद की […]

Cabinet expansion
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2023 10:47:04 IST

शिमला। हिमाचल राजभवन में सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पूरा हो चुका है। इस शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने की। इस समरोह में 7 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।

इन विधायकों ने ली शपथ

हिमाचल के शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले धनीराम शांडिल ने मंत्री पद की शपथ ली। इनके बाद दूसरे नंबर पर चंद्र कुमार, तीसरे नंबर पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे नंबर पर जगत सिंह नेगी ने मंत्रीपद की शपथ ली। इनके बाद क्रमशः रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने शपथ लिया।

ये बने संसदीय सचिव

हिमाचल प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई है। इसके अलावा रामुमार चौधरी और मोहन लाल ब्राक्टा को भी मुख्य संसदीय सचिव पद की शपथ दिलाई, वहीं रामकुमार को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई।