Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हरियाणा: राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर की महाआरती

हरियाणा: राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर की महाआरती

कुरूक्षेत्र। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंची। जहां पर राहुल गांधी ने ब्रह्मसरोवर पर महाआरती की। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे। #WATCH हरियाणा: वायनाड सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रह्मासरोवर में आरती की। pic.twitter.com/FkApw7KcIN संबंधित खबरें ‘धमकियों से नहीं […]

(आरती करते हुए राहुल गांधी
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2023 21:04:09 IST

कुरूक्षेत्र। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंची। जहां पर राहुल गांधी ने ब्रह्मसरोवर पर महाआरती की। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज हरियाणा के कुरूक्षेत्र में बड़ा बयान दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आरएसएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तपस्या का संगठन है, इसको आप तपस्या में लगाते हैं तो इससे एनर्जी आती है। दूसरी तरफ बीजेपी जबरन पूजा करवाने वाला संगठन है। प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि उनकी जोर-जबरदस्ती पूजा हो, देश में सभी लोग उनकी पूजा करें।

जबरन पूजा का जवाब तपस्या है

राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जबरन पूजा का जवाब तपस्या ही हो सकती है। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ही नहीं, देश के लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं। ये ही इस यात्रा का संदेश है। बीजेपी वाले कहते हैं कि जो हमारी पूजा करेगा, उसकी इज्जत होगी। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भारत का ऐसा किसान, मजदूर नहीं मिलेगा जो मुझसे कम चला हो। मैं तपस्या की बहुत इज्जत करता हूं। ये देश तपस्या का है, पुजारियों का नहीं है।

हिंदुस्तान में डर फैलाया जा रहा है

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हिंदुस्तान में इस वक्त डर फैलाया जा रहा है। एक धर्म को दूसरे धर्म से डराया जा रहा है और इसी के खिलाफ ये भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का एक निजी लक्ष्य भी है। हम गरीब लोगों के साथ चलना चाहते हैं। यात्रा से राजनीतिक फायदा हो या नुकसान, उस पर मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं।

देश में आर्थिक रूप से भेदभाव हो रहा है

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस वक्त हिंदुस्तान में आर्थिक रूप से भेदभाव हो रहा है। मीडिया और कई महत्वपूर्ण संस्थाएं सिर्फ दो-तीन-चार लोगों के हाथों में हैं। इसी के खिलाफ ये यात्रा हो रही है। आज देश में भयंकर तरीके से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार