Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • यूपी: डिंपल पर अभद्र ट्वीट को लेकर शिवपाल की चेतावनी- 99 बार देखेंगे, उसके बाद…

यूपी: डिंपल पर अभद्र ट्वीट को लेकर शिवपाल की चेतावनी- 99 बार देखेंगे, उसके बाद…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सोशल मीडिया वॉर चल रहा है। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सपा ने भी बीजेपी नेत्री ऋचा राजपूत के खिलाफ डिंपल यादव पर अभद्र […]

(शिवपाल यादव)
inkhbar News
  • Last Updated: January 9, 2023 17:01:00 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सोशल मीडिया वॉर चल रहा है। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सपा ने भी बीजेपी नेत्री ऋचा राजपूत के खिलाफ डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज कराया। इस बीच इस मामले में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि 99 बार तक देखेंगे, इसके बाद नहीं बर्दाश्त करेंगे।

अभी तो हम सिर्फ देख रहे हैं

अभद्र टिप्पणी को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डिंपल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखा गया है, हम 99 बार तक देख रहे हैं, जैसे ही 99 पार होगा उसके बाद बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिवपाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वस्थ परंपराओं को खत्म कर रही है, अभी हम देख रहे हैं, ऋचा राजपूत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिेए।

निकाय चुनाव को लेकर घेरा

शिवपाल सिंह यादव ने निकाय चुनाव को लेकर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने ढिलाई दिखाई है, इस वजह से चुनाव समय पर नहीं हो रहा है। सरकार ने प्रदेश में कोई अच्छा कार्य तो किया नहीं है। योगी सरकार ने प्रदेश की जनता से किए कोई वादे पूरे नहीं किए हैं।

प्रदेश की जनता दुखी

सपा नेता ने आगे कहा कि योगी सरकार के कारनामों की वजह से प्रदेश की जनता दुखी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। किसानों को एमएसपी के बराबर फसल की कीमत नहीं मिल रही है। प्रदेश में इतनी सारी परेशानियां हैं, इसी वजह से निकाय चुनाव के परिणाम बीजेपी के लिए अच्छे नहीं आने वाले हैं।

IPL 2023 Auction: आईपीएल-2023 का ऑक्शन पूरा, सैम करन बने इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

IPL 2023 Auction: 40 की उम्र में IPL खेलेगा ये खिलाड़ी, इस टीम का बना हिस्सा