Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं गृहमंत्री अमित शाह, राजौरी भी जाएंगे

जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं गृहमंत्री अमित शाह, राजौरी भी जाएंगे

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द घाटी का दौरा कर सकते हैं। शाह ये दौरा करते हैं तो संवैधानिक सुरक्षा उपायों को निरस्त करने के बाद और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद ये उनका तीसरा दौरा होगा। राजौरी में हुई थी आंतकवादी घटना बता दें कि कुछ दिनों पहले […]

Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: January 12, 2023 14:16:01 IST

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द घाटी का दौरा कर सकते हैं। शाह ये दौरा करते हैं तो संवैधानिक सुरक्षा उपायों को निरस्त करने के बाद और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद ये उनका तीसरा दौरा होगा।

राजौरी में हुई थी आंतकवादी घटना

बता दें कि कुछ दिनों पहले राजौरी जिले के धनगरी गांव में आंतकवादियों द्वारा दो बच्चों सहित 6 नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। हत्या के 10 दिन के बाद ही अमित शाह के इस दौरे के बात सामने आ रही है। ऐसे में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबर सामने आ रही है। अमित शाह पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर भी जा सकते हैं।