Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली से पिंक सिटी जयपुर का सफर हुआ आसान, अब दो घंटे में तय होगी दूरी

दिल्ली से पिंक सिटी जयपुर का सफर हुआ आसान, अब दो घंटे में तय होगी दूरी

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली और जयपुर के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शरू करने का वादा किया है। जो लोग दिल्ली और जयपुर के बीच नियमित सफर करते है उनके लिए आसानी होगी। दिल्ली से जयपुर पहुंचने में वंदे भारत से मात्र 1 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। वर्तमान […]

(अश्विनी वैष्णव)
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2023 21:56:20 IST

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली और जयपुर के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शरू करने का वादा किया है। जो लोग दिल्ली और जयपुर के बीच नियमित सफर करते है उनके लिए आसानी होगी। दिल्ली से जयपुर पहुंचने में वंदे भारत से मात्र 1 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। वर्तमान में 5 से 6 घंटे का समय लगता है।

जयपुर और सवाई माधोपुर लाइन का होगा दोहरीकरण

रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जयपुर और माधोपुर के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। दोहरीकरण से ट्रेन बिना रूके अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएगी। जहां भी क्रॉसिंग और अंडरपास नहीं है वहां पर बनाया जाएगा. अंडरपास बन जाने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा खातीपुर स्टेशन का नवीनीकरण के लिए चुना गया है। रेलमंत्री और पीएम के नेतृत्व में पूरे देश में रेलवे का विकास हो रहा है। इसके लिए सांसद बोहरा ने पीएम और रेलमंत्री को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री की योजना देश के हर रूट पर चले वंदे भारत

बता दें कि साल 2014 में बीजेपी कि सरकार आने के बाद से रेलवे का विकास तेज गति से हुआ है। नार्थ ईस्ट के राज्यों में कई जगह पर रेलवे का विस्तार नहीं हुआ था, लेकिन पीएम मोदी ने कर दिखाया। पीएम हमेशा विकास पर जोर देते रहते है। वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्र ने हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया है। यह ट्रेन करीब 180 से 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। रेलवे लाइन कि स्थिति अच्छी न होने के कारण अभी इसकी रफ्तार 130 किमी/ घंटा निर्धारित की गई है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार