Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कांतारा: टीवी पर इस दिन देख सकेंगे फिल्म, सामने आ गई तारीख

कांतारा: टीवी पर इस दिन देख सकेंगे फिल्म, सामने आ गई तारीख

मुंबई: कांतारा के बाद तो मानों ऋषभ शेट्टी की किस्मत ही बदल गई, जो कि जायज भी है। अभिनेता ने अपनी सुपर्ब एक्टिंग और डायरेक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने अभिनेता को एक अलग ही पहचान दिला दी है। कांतारा के बाद ऋषभ शेट्टी रातों-रात सुपरस्टार की कैटेगरी में शुमार हो […]

kantara
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2023 19:31:29 IST

मुंबई: कांतारा के बाद तो मानों ऋषभ शेट्टी की किस्मत ही बदल गई, जो कि जायज भी है। अभिनेता ने अपनी सुपर्ब एक्टिंग और डायरेक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने अभिनेता को एक अलग ही पहचान दिला दी है। कांतारा के बाद ऋषभ शेट्टी रातों-रात सुपरस्टार की कैटेगरी में शुमार हो गए। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थीं। इस फिल्म न केवल कन्नड़ में बल्कि हिंदी के साथ-साथ अन्य डब भाषाओं में भी अच्छा कलेक्शन किया था। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया था। ख़बरों की मानें तो ‘कांतारा’ का तेलुगु डब संस्करण वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है।

टीवी पर देख सकते हैं कांतारा

आपको बता दें, 22 जनवरी शाम 6 बजे तेलुगु में डब की गई कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ का स्टार मां चैनल प्रीमियर करने वाला है। ‘कांतारा’ के आगामी वर्ल्ड टीवी प्रीमियर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनाई हुई है। 22 जनवरी से दर्शक घर बैठे फिल्म के मजे ले सकते हैं। इस खबर के आने के बाद ऋषभ शेट्टी के फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक है।

400 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन

साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित कांतारा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने भी फिल्म की तारीफ़ की थी। इस फिल्म को निर्देशन करने के अलावा ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में मुख्य किरदार भी निभाया है। अभिनेता ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है, जिसके चलते वो खूब सराहना बटोर रहे हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार पहुंच गया है।

फिल्म की IMDb रेटिंग

कांतारा ने IMDb पर 9.4 की रेटिंग हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें इस फिल्म IMDb पर बेस्ट रैंकिंग मिली है, जिसके बाद ये फिल्म IMDb पर बेस्ट रेटिंग पाने वाली इंडियन फिल्म बन गई है।दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव