मुंबई: यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। इन दिनों कपल कैलिफोर्निया में वेकेशन मना रहे हैं। अब दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों लॉस एंजेलिस की गलियों में क्वालिटी टाइम साथ में बिताते हुए दिख रहे हैं। फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है वो दोनों एक-दूसरे के प्यार में खो गए हैं।
सिंगर हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ रिलेशनशिप का ऐलान तीन महीने पहले ही किया था। टीना ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में टीना ओवरसाइज कोट पहने हुए नजर आ रही है। अभिनेत्री के बाल खुले हुए हैं। टीना ने एक छोटा बैग भी लिया हुआ है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस के जमकर रिएक्शंस आ रहे हैं।
View this post on Instagram
यो यो हनी सिंह व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लू जींस और बेग शुज से अपना लुक पूरा किया है। एक तस्वीर में वह टीना की आंखों में देख रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।
टीना, हनी सिंह के नए गाने पेरिस का ट्रिप में दिखीं थी। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के एक इवेंट में दोनों को साथ में देखा गया था। तब से दोनों के रिलेशनशिप की खबरे सुर्खियों में हैं। हालांकि हनी ने कुछ समय बाद अपने रिश्ते का ऐलान किया था।
पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हनी सिंह और शालिनी तलवार तकरीबन 17 साल तक रिलेशनशिप में रहे। डेट करने के बाद 23 जनवरी 2011 में दोनों ने शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और एक ही स्कूल में पड़ते थें।उनकी पत्नी ने शादी के 10 साल बाद हनी सिंह के खिलाफ डॉमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज किया था।
शालिनी के आरोप लगाने के बाद हनी सिंह ने 6 अगस्त, 2022 को सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया था। जिसमें उन्होंने इन सारे आरोपों को झूठ बताया था।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव