Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • कुश्ती संघ के एडिशनल सेक्रेटरी को खेल मंत्रालय ने किया बर्खास्त,

कुश्ती संघ के एडिशनल सेक्रेटरी को खेल मंत्रालय ने किया बर्खास्त,

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर भारतीय पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।पिछले तीन दिनों से भारत के कई नामी पहलवार(रेसलर्स) दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। अब पहलवानों ने जो आरोप लगाए हैं उसपर खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया है। आपको बता दें, […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2023 21:05:30 IST

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर भारतीय पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।पिछले तीन दिनों से भारत के कई नामी पहलवार(रेसलर्स) दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। अब पहलवानों ने जो आरोप लगाए हैं उसपर खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया है। आपको बता दें, भारतीय कुश्ती संघ के एडिशनल सेक्रेटरी विनोद तोमर को खेल मंत्रालय ने बर्खास्त कर दिया। जानकारी के लिए बता दें, ये वहीं सेक्रेटरी हैं जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में बयान दिया था।

पद से हटे बृजभूषण शरण सिंह

2 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा है। अब सरकार द्वारा शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। सरकार द्वारा मिले आश्वासन के बाद अब पहलानों ने धरना समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही जब तक इसकी जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

अनुराग ठाकुर ने की थी बैठक

केंद्र सरकार की तरफ से मिले आश्वासन के बाद धरना दे रहे पहलवानों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। शुक्रवार को देर रात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। दरअसल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, निगरानी समिति की ओर से मामले की जांच किए जाने तक अपने जिम्मेदारियों के पद से हटे रहेंगे। बता दें कि ये सारा मामला भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त