Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हिमंता बिस्वा सरमा और शाहरुख के बीच फोन पर क्या बात हुई थी, असम CM ने सुनाई कहानी

हिमंता बिस्वा सरमा और शाहरुख के बीच फोन पर क्या बात हुई थी, असम CM ने सुनाई कहानी

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान खूब चर्चा में बनी हुई है। वहीं फिल्म को रिलीज़ से पहले विवादों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन खबर आईं थी कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बीच रात 2 बजे हुई थी। इस बातचीत को […]

Shahrukh Khan
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2023 20:25:57 IST

मुंबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान खूब चर्चा में बनी हुई है। वहीं फिल्म को रिलीज़ से पहले विवादों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन खबर आईं थी कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बीच रात 2 बजे हुई थी। इस बातचीत को लेकर उत्सुकता अभी भी बनी हुई है। अपनी इस बातचीत पर असम सीएम ने फिर से सफाई दी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा – शाहरुख खान ने पहले मैसेज भेजकर उन्हें परिचय दिया और कहा कि वे उनसे बात करना चाहते हैं।

सीएम ने दी सफाई

असम सीएम ने कहा कि जब उनके पास ये मैसेज आया तो वे काफी बीजी थे। फिर उन्होंने बाद में रात 2 बजे शाहरुख खान से बात की। बता दें कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने मुझे कॉल किया था और हम दोनों के बीच बात भी हुई थी। असम सीएम के अनुसार शाहरुख खान ने गुवाहाटी में अपनी फिल्म पठान की स्क्रीनिंग के दौरान विरोध प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर की थी। असम सीएम ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान को भरोसा दिलाया। और कहा – कानून व्यवस्था कायम करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हम इस मामले की जांच करेंगे।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन ने फैंस का खूब दिल जीता। बता दें , दीपिका की हॉटनेस, जॉन अब्राहम के एक्शन और विशाल-शेखर के जबरदस्त म्यूजिक ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं और फैंस को फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइट कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त