Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Oscar Nominations 2023: डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में All That Breathes हुई नॉमिनेट

Oscar Nominations 2023: डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में All That Breathes हुई नॉमिनेट

मुंबई: Oscar Nominations 2023: आज इंडियन सिनेमा के लिए बेहद ख़ास दिन है। 95वें ऑस्कर अवार्ड्स के लिए आज फाइनल नॉमिनेशन का ऐलान होना है। अब इसमें शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। शौनक सेन की मशहूर फिल्म ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2023 20:37:57 IST

मुंबई: Oscar Nominations 2023: आज इंडियन सिनेमा के लिए बेहद ख़ास दिन है। 95वें ऑस्कर अवार्ड्स के लिए आज फाइनल नॉमिनेशन का ऐलान होना है। अब इसमें शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। शौनक सेन की मशहूर फिल्म ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच में एक स्थान के लिए रेस लगाई थी। इस फिल्म की कहानी दो भाई-बहनों, मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने विशेष रूप से चीलों को बचाने और उनका इलाज करने के लिए जीजान लगा दी थी। ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को पहले विश्व सिनेमा ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

RRR भी हुई नॉमिनेट

आज इंडियन सिनेमा के लिए बेहद ख़ास दिन है। 95वें ऑस्कर अवार्ड्स के लिए आज फाइनल नॉमिनेशन का ऐलान होना है। इसी कड़ी मे एसएस राजामौली की फिल्म RRR कई कैटेगरी के लिए ऑस्कर 2023 के लिए भेजी गई थी, जिसके परिणामस्वरूप फिल्म के गाने ‘नाटु-नाटु’ को ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी की नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है। बता दें,ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी के लिए RRR को नॉमिनेट किया गया है।

RRR केवल बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ़ की थी। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं इसे विदेशों से भरपूर प्यार मिला था।

RRR को फैंस की तरफ से भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी खूब कलेक्शन किया। RRR को पहले ‘बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी’ के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया, पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया। इसे ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए एस.एस. राजामौली ने कैंपेन शुरू किया था। लेकिन अब इसे नॉमिनेट देख फैंस बेहद खुश हैं।

कहाँ देख सकते हैं ऑस्कर अवार्ड ?

ऑस्कर के लिए फाइनल अनाउंसमेंट का ऐलान मंगलवार को होना है। भारत में ये शाम 7 बजे से शुरू होगी। नॉमिनेशन अनाउंसमेंट को Oscar.com, Oscars.org और ऑस्कर के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक ट्विटर पर जनता देख सकती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त