Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘पठान’ की दूसरे दिन का कमाई है पहले दिन से ज़्यादा, रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

‘पठान’ की दूसरे दिन का कमाई है पहले दिन से ज़्यादा, रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

मुंबई : फिल्मस्टार शाह रुख खान की ‘पठान’ 25 जनवरी से सिनेमाघरों में लगी हुई है। फ़िल्म ने पहले दिन ही ओपनिंग रिकॉर्ड बना दिया था। खबरों से पता चला है कि दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन भी अधिक है। यह फ़िल्म शाह रुख खान के फ़िल्मी करियर की अधिक कलेक्शन करने वाली बड़ी […]

Pathaan Collection
inkhbar News
  • Last Updated: January 27, 2023 12:04:17 IST

मुंबई : फिल्मस्टार शाह रुख खान की ‘पठान’ 25 जनवरी से सिनेमाघरों में लगी हुई है। फ़िल्म ने पहले दिन ही ओपनिंग रिकॉर्ड बना दिया था। खबरों से पता चला है कि दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन भी अधिक है। यह फ़िल्म शाह रुख खान के फ़िल्मी करियर की अधिक कलेक्शन करने वाली बड़ी फ़िल्म साबित होती नज़र आ रही है।

फ़िल्म के प्रति जारी है एक्साइटमेन्ट

बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान की ‘पठान’ सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। किंग खान की फ़िल्म की तारीफ़ हर जगह हो रही है। फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स भी ‘पठान’ की बेहद तारीफ करते दिख रहे है। अगर बात फ़िल्म के कलेक्शन की करे तो पहले दिन ही सारे रिकॉर्ड तोड़ आगे बढ़ती दिखी। वही इसके दूसरे दिन के कलेक्शन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुकी है। फ़िल्म ने पहले दिन के शो के बाद सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल होते नज़र आ रहे है। जिनमें सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भीड़ देखी गई है।

पहले दिन फैंस काफी एक्ससिटेड नज़र आए वही दूसरी तरफ़ फ़िल्म के खिलाफ कई जगह विरोध भी देखे गए। किंग खान की फ़िल्म को दर्शको का बेहद सपोर्ट मिल रहा है। आकड़ो से यह साफ है कि दूसरे दिन इस फ़िल्म को पहले दिन से ज़्यादा पसंद किया गया है।

‘पठान’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

शाह रुख़ खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ ने पहले दिन बेहद कमाल दिखाया, जिसमे फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ की कमाई करी थी। इस फ़िल्म के हिंदी में 55 करोड़ दूसरी तरफ 2 करोड़ का कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड पठान की एंट्री 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। बताया जा रहा है कि भारत में इतना बड़ा कलेक्शन कोई भी साउथ फ़िल्म या हॉलीवुड फ़िल्म नहीं कर पाई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, पठान के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 70 करोड़ का कलेक्शन किया है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार