Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल के दामों में आएगी कमी, जानिए बजट से और कौन सी चीजें होगी सस्ती

मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल के दामों में आएगी कमी, जानिए बजट से और कौन सी चीजें होगी सस्ती

नई दिल्ली। आज के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसका असर आम आदमी के पॉकेट पर पड़ेगा। कुछ चीजों के दाम में बढ़ोतरी होगी तो वहीं कई वस्तुए पहले से सस्ते दाम पर मिलेंगी। ये चीजें होंगी महंगी विदेश से आने वाली चांदी से बनी चीजें अब […]

Budget 2023
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2023 12:28:05 IST

नई दिल्ली। आज के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसका असर आम आदमी के पॉकेट पर पड़ेगा। कुछ चीजों के दाम में बढ़ोतरी होगी तो वहीं कई वस्तुए पहले से सस्ते दाम पर मिलेंगी।

ये चीजें होंगी महंगी

  • विदेश से आने वाली चांदी से बनी चीजें अब महंगी हो जाएंगी।
  • देशी किचन चिमनी महंगी होगी।
  • सोना चांदी और प्लेटिनम महंगा हुआ।
  • सिगरेट महंगा हुआ।

पहले से कम दामों पर मिलेंगी ये वस्तुएं

  • इलेक्ट्रिक व्हीकल के दामों में कमी आएगी।
  • मोबाइल फोन और लेंस सस्ते होंगे।
  • खिलौने, साइकल पहले से सस्ते दामों पर मिलेगी।
  • एलईडी टीवी सस्ती होगी।

वेतनभोगियों को बड़ी राहत

इसके अलावा 7 लाख तक के आय वाले लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना होगा। बता दें कि इससे पहले ये सीमा 5 लाख थी। ऐसे में स्लैब में परिवर्तन से वेतनभोगियों को बड़ी राहत मिली है।